{"_id":"b964a1f6c903cc39d6b3ee1d68ca4ddb","slug":"paid-news-in-14-cases-election-commission-issued-notice","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयोग ने पेड न्यूज के 14 मामलों में जारी की नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयोग ने पेड न्यूज के 14 मामलों में जारी की नोटिस
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 03 Apr 2014 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में पेड न्यूज के 14 मामले सामने आए हैं। चुनाव आयोग ने संबंधित उम्मीदवारों को नोटिस जारी किए हैं।
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्य चुनाव अधिकारी श्रीकांत वाल्गद ने बताया कि राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन करने की 93 शिकायतें मिली हैं।
इनमें पेड न्यूज की 14 शिकायतें भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि संबंधित उम्मीदवारों और दलों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
उन्होंने बताया कि यदि मीडिया प्रमाणीकरण एवं निगरानी समिति उम्मीदवार के जवाब से संतुष्ट नहीं हुई तो उन खबरों को विज्ञापन मानते हुए खर्च संबंधित उम्मीदवार के खाते में जोड़ दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 10 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि अधिकारियों द्वारा मतदाताओं को फोटोयुक्त मतदाता पर्ची वितरित की जा रही है।
विज्ञापन
जिन वोटरों को फोटोयुक्त मतदाता पर्ची नहीं मिलेगी, वे बूथों पर बने सुविधा केंद्रों से प्राप्त कर सकेंगे। मतदान के दिन वृद्ध और निशक्तजनों के लिए भी विशेष प्रबंध होंगे।
विज्ञापन
ऐसे लोगों को बूथों पर मताधिकार का प्रयोग करने में प्राथमिकता दी जाएंगी। उनके सहयोग के लिए बूथ पर तैनात किसी व्यक्ति को जिम्मेदारी भी दी जाएगी।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इस बार इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन में ‘नोटा’ (इनमें कोई भी नहीं) बटन का प्रावधान भी किया गया है।
उन्होंने बताया कि अगर कोई मतदाता किसी भी उम्मीदवार को वोट नहीं डालना चाहता है तो वह इस बटन का इस्तेमाल कर सकता है। मगर नोटा के माध्यम से पड़ने वाले मतों की गणना परिणाम में शामिल नहीं होगी।