{"_id":"66aeb0f5aace33bfc005d664","slug":"padyatra-for-agroha-under-the-leadership-of-kanhaiya-mittal-chandigarh-news-c-16-pkl1049-484260-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: कन्हैया मित्तल के नेतृत्व में अग्रोहा के लिए निकली पदयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: कन्हैया मित्तल के नेतृत्व में अग्रोहा के लिए निकली पदयात्रा
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-30 स्थित अग्रवाल भवन से भजन गायक कन्हैया मित्तल के नेतृत्व में शनिवार को अग्रोहा के लिए पदयात्रा शुरू हुई। मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक प्रेमजी गोयल, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग की उपस्थिति में बड़ी संख्या में श्रद्धालु रवाना हुए।
यात्रा में चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष आनंद सिंगला, महामंत्री प्रदीप बंसल, मुख्य संरक्षक सत प्रकाश अग्रवाल, मुख्य सलाहकार जगमोहन गर्ग, कोषाध्यक्ष चंद्र गर्ग, महिला अध्यक्ष डॉ. शीनू अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
सम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष और आनंद सिंगला और महामंत्री प्रदीप बंसल ने बताया कि इस पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य महाभारत कालीन दो महान विभूतियों हारे का सहारा खाटू श्याम और महाराजा अग्रसेन जी का परिचय जन जन तक पहुंचाना है। कुलदेवी आद्य महालक्ष्मी की आराधना कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करना, सर्वसमाज के धर्मपरायण लोगों को अग्रोहा से जोड़ना और युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति से परिचित कराना है। यात्रा के दौरान जगह-जगह भव्य संगीतमय भजन-कीर्तनों का आयोजन भी होगा।
विज्ञापन
सम्मेलन के मुख्य संरक्षक सत प्रकाश अग्रवाल और मुख्य सलाहकार जगमोहन गर्ग जगमोहन गर्ग जी ने बताया कि 12 दिनों में 278 किलोमीटर का सफर तय करती हुई यह यात्रा अंततः अग्रोहा शक्तिपीठ तीर्थ स्थल पहुंचेगी।
कन्हैया मित्तल ने कहा कि यह पदयात्रा न केवल हमारे धर्म और संस्कृति को आगे बढ़ाने का माध्यम है, बल्कि यह हमें एकजुट होकर अपने कुलदेवी की आराधना करने का अवसर भी प्रदान करती है।
विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि इस पदयात्रा का महत्व केवल धार्मिक ही नहीं बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक भी है। यह यात्रा हमारे युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों से जुड़ने का अवसर देती है।
आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक प्रेम गोयल ने कहा कि समाज हमेशा से ही ऐसे आयोजनों का समर्थन करता रहा है जो सभी को एकजुट करते हैं और हमारी सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करते हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग ने कहा कि इस पदयात्रा के माध्यम से समाज को संगठित करने और भारतीय संस्कृति को सशक्त करने में अवश्य सफल होंगे।
पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल ने कहा कि यह पदयात्रा हमारे समाज के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है जो हमें अपनी संस्कृति और धर्म के प्रति जागरूक करने का कार्य करती है।