फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Padma Vibhushan award to CM of punjab parkash singh badal

बादल को पद्म विभूषण, किया कामगारों को समर्पित

Tue, 27 Jan 2015 05:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 27 Jan 2015 05:43 PM IST
विज्ञापन
Padma Vibhushan award to CM of punjab parkash singh badal

पद्म विभूषण से सम्मानित किए पर मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा है कि वे अभिभूत हैं और यह सम्मान देश की बेहतरी में लगे लाखों कामगारों को समर्पित करते हैं। उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने इसे द्वेषरहित, स्वच्छ राजनीति का सम्मान बताया है। प्रतिपक्ष के नेता सुनील जाखड़ ने भी बादल को बधाई दी है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री बादल ने रविवार को जारी एक बयान में कहा कि यह पंजाब के देशभक्त और गौरव से भरे निवासियों को प्रदान किया गया है, जो हर चुनौती का सामना करके न केवल देश की रक्षा करते रहे हैं बल्कि अन्नदाता भी हैं। बादल ने कहा कि यह सम्मान उनमें विनम्रता और लोगों के उत्थान के लिए जुटे रहने का भाव और मजबूत कर रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे खुद को अपने राज्य पंजाब और देश को बेहतरी के रास्ते पर बढ़ाने के लिए संकल्पबद्ध हैं।
विज्ञापन


उधर, उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह ने अपने बयान में इसे मुख्यमंत्री की स्वच्छ छवि के साथ राज्य की शांति और सामुदायिक सद्भाव का सम्मान कहा है। उप मुख्यमंत्री ने कहा बादल ने दूसरों के लिए अनुकरणीय निस्वार्थ और दागरहित राजनीति की है। सुखबीर के मुताबिक पंजाबियों के विभिन्न मुद्दों के लिए बादल के अथक संघर्ष और समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंच की क्षमता को यह सम्मान प्रदान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुनील जाखड़ ने बादल को पद्म विभूषण पर बधाई तो दी है लेकिन साथ ही कहा है कि राजनेताओं का चुनाव करते समय यह ध्यान रखना चाहिए कि वे क्या कर रहे हैं।

बादल को पद्म विभूषण पर दिग्गजों ने दी बधाई

मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने हमेशा बदले की भावना से रहित सियासत की है। अमन, शांति और सांप्रदायिक सदभाव के कार्यों के कारण उन्हें इस सम्मान से नवाजा गया है।- सुखबीर सिंह बादल, डिप्टी सीएम, पंजाब

सीएम बादल को समाज कल्याण के कार्यों के लिए इस सम्मान से नवाजा गया है। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री को मुबारकबाद देता हूं।
-कमल शर्मा, पंजाब भाजपा अध्यक्ष

पद्म विभूषण मिलने पर मैं मुख्यमंत्री को बधाई देता हूं। साथ ही कहना चाहता हूं कि राजनेताओं का चुनाव करते समय इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि वह क्या कर रहे हैं क्योंकि राजनेताओं का काम जनता की सेवा करना है।  -सुनील जाखड़, नेता विपक्ष

मुख्यमंत्री को पद्म विभूषण सम्मान के लिए चयनित करना शिअद और पूरे राज्य के लिए गर्व की बात है। बादल ऐसे पहले मुख्यमंत्री हैं जिन्हें देश का दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिला है। -सुखदेव सिंह ढींडसा, राज्यसभा सांसद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed