{"_id":"0e88de936ca0ff52f11ebfd6e97214cd","slug":"padambhushan-sardar-anjum-in-hospital-in-critical-condition-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पद्मभूषण अंजुम अस्पताल में, 5 दिन से नहीं खोली आंखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पद्मभूषण अंजुम अस्पताल में, 5 दिन से नहीं खोली आंखें
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Thu, 25 Jun 2015 12:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले 21 दिन से मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में उपचाराधीन पद्मभूषण डॉ.सरदार अंजुम की आंखें पांच दिन से नहीं खुली हैं। चार दिन पहले ब्रेन सर्जरी के बाद से वह वेंटीलेटर पर हैं। ब्रेन स्ट्रोक के बाद सर्जरी से करीब तीन महीने पहले से वह गैंगरीन से जूझ रहे थे।
विज्ञापन
डॉ.अंजुम की पत्नी ने बताया कि करीब एक महीने से डॉ.अंजुम की हालत खराब होने से पहले उन्हें सेक्टर-21 स्थित हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत बिगड़ते देख उन्हें फोर्टिस में एडमिट करवा दिया गया।
विज्ञापन
पिछले दिनों गैंगरीन की परेशानी से जूझने के दौरान स्थानीय प्रशासन और प्रदेश सरकार ने भी उन्हें मदद का आश्वासन दिया था। उनकी पत्नी ने बताया कि उनकी हालत में काफी सुधार था।
विज्ञापन
उन्हें मोहाली के अस्पताल में भर्ती किया गया तो वह शुगर की गंभीर समस्या से जूझ रहे थे। इलाज के बाद उनकी हालत में नाममात्र सुधार है। पत्नी गुलशेर ने डॉ.अंजुम के बारे में कहा कि हुण तां रब दी मर्जी ए...।