{"_id":"6158ba4f8ebc3e0901290cf8","slug":"oxygen-service-will-be-dedicated-to-the-public-on-october-7-chandigarh-news-pkl4287990112","type":"story","status":"publish","title_hn":"7 अक्तूबर को ऑक्सीजन सेवा जनता को होगी समर्पित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
7 अक्तूबर को ऑक्सीजन सेवा जनता को होगी समर्पित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। जीएमएसएच- 16, जीएमसीएच- 32 और सेक्टर- 48 में कोविड के दौरान स्थापित ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट 7 अक्टूबर को जनता को समर्पित किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से जीएमएसएच- 16 के जनरेटर प्लांट को देश के नाम समर्पित करने की घोषणा करेंगे जबकि जीएमसीएच और सेक्टर-48 के प्लांट को शहर के जनप्रतिनिधियों द्वारा जनता को समर्पित किया जाएगा।
इसे लेकर जीएमएसएच- 16 में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। अस्पताल प्रशासन के अनुसार उस दिन ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट के पास स्क्रीन के माध्यम से कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाएगा। बता दें कि कोरोना की चरम स्थिति में देश में जब ऑक्सीजन की कमी हो गई थी, उस दौरान सरकार ने सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट स्थापित करने का निर्देश दिया था। इस क्रम में सबसे पहले जीएमएसएच- 16 में प्लांट का संचालन शुरू किया गया था। वह देश का पहला ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट है, जिसने कोविड-19 में सबसे पहले हवा से ऑक्सीजन बनाने का काम शुरू किया था। इसके बाद पीजीआई, जीएमसीएच- 32 और सेक्टर- 48 के अस्पताल में प्लांट स्थापित किए गए। मौजूदा समय में इन सभी प्लांटों से ऑक्सीजन के निर्माण का कार्य जारी है। वहीं, जीएमसीएच- 32 व जीएमएसएच 16 में 1-1 और प्लांट स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।