फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Oxygen problem in the city, central government will send 89 concentrators to Chandigarh

शहर में ऑक्सीजन की समस्या, केंद्र सरकार चंडीगढ़ के लिए भेजेगी 89 कंसंट्रेटर

Fri, 14 May 2021 12:43 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
Oxygen problem in the city, central government will send 89 concentrators to Chandigarh
चंडीगढ़। शहर में मेडिकल ऑक्सीजन की खपत बढ़ती जा रही है, लेकिन यूटी प्रशासन को न तो केंद्र से और न ही पड़ोसी राज्यों से ऑक्सीजन के संबंध में कोई मदद मिल रही है। प्रशासन ने एक हफ्ते पहले केंद्र को ऑक्सीजन का कोटा बढ़ाने के लिए लिखा था, लेकिन अब तक कोई जवाब नहीं मिला है। इस बीच अब खबर आई है कि केंद्र चंडीगढ़ के लिए 89 कन्संट्रेटर भेज रहा है।
विज्ञापन

शहर में बढ़ती मेडिकल ऑक्सीजन की मांग को पूरा करने के लिए प्रशासन ने केंद्र सरकार से कोटा बढ़ाने के साथ ऑक्सीजन कन्संट्रेटर आदि की मांग की थी। इसके अलावा प्रशासन ने वेंटिलेटर व अन्य चिकित्सा उपकरणों की मांग की है, लेकिन अभी तक प्रशासन को सिर्फ 89 कन्संट्रेटर मिलने की ही जानकारी मिली है। हालांकि, प्रशासन के अधिकारियों ने अभी यह तय नहीं किया है कि 89 कन्संट्रेटर का इस्तेमाल यूटी प्रशासन कहां करेगा। इस पर यूटी प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा का कहना है कि शहर में ऑक्सीजन की मांग बढ़ी है, इसलिए प्रशासन ने केंद्र सरकार से कोटा बढ़ाने की मांग की है। अभी तक उस पर कोई जवाब नहीं आया है। हालांकि, केंद्र ने शहर को कंसंट्रेटर भेजने के लिए हामी भर दी है, जो जल्द ही शहर को मिल जाएगी।
विज्ञापन

कई मिनी कोविड केयर सेंटर बने, इसलिए कई गुना बढ़ गई खपत
शहर के लिए वर्तमान में केंद्र सरकार ने 20 एमटी मेडिकल ऑक्सीजन का कोटा तय किया है, जिसे पिछले सप्ताह प्रशासन ने केंद्र सरकार से 35 एमटी करने की मांग की थी। प्रशासन के अधिकारियों का तर्क है कि शहर में पिछले कुछ दिनों में कई मिनी कोविड केयर सेंटर बनाए गए हैं। इनके अलावा पंजाब यूनिवर्सिटी के इंटरनेशनल हॉस्टल में 100 बेड का अस्पताल भी बनाया गया है। प्रशासन की तरफ से इन सभी जगहों पर 80 प्रतिशत बेड ऑक्सीजन की सुविधा युक्त बनाने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसे में शहर में ऑक्सीजन की खपत बढ़ गई है। प्रशासन ने सभी मिनी कोविड केयर सेंटर चलाने वालों को यह आश्वासन भी दिया है कि संस्था ऑक्सीजन सिलेंडरों की व्यवस्था करेगी और प्रशासन उन सिलेंडरों को रिफिल कराने का काम करेगा। हालांकि, ऑक्सीजन की कमी की वजह से प्रशासन ने कई संस्थाओं को ऑक्सीजन देने के वादे पर हाथ खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है ऑक्सीजन कन्संट्रेटर?
ऑक्सीजन कन्संट्रेटर एक मेडिकल डिवाइस है, जो आसपास की हवा से ऑक्सीजन को एक साथ इकट्ठा करता है। पर्यावरण की हवा में 78 फीसदी नाइट्रोजन और 21 फीसदी ऑक्सीजन गैस होती है। दूसरी गैस बाकी एक फीसदी हैं। ऑक्सीजन कन्संट्रेटर इस हवा को अंदर लेता है, उसे फिल्टर करता है, नाइट्रोजन को वापस हवा में छोड़ देता है और बाकी बची ऑक्सीजन मरीजों को उपलब्ध कराता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed