फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Overtime started in Haryana Roadways after five years

Haryana News: पांच साल बाद हरियाणा रोडवेज में ओवरटाइम शुरू, जानें- शर्तें और कब तक लागू रहेगा नियम

Tue, 18 Apr 2023 12:00 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 18 Apr 2023 12:00 AM IST
सार

मार्च में परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा और हरियाणा रोडवेज कर्मचारी साझा मोर्चा के बीच हुई बैठक में रोडवेज कर्मियों की कई मांगों पर सहमति बनी थी। इसमें ओवरटाइम शुरू करने की मांग भी शामिल थी। मंत्री के आशवासन पर यूनियन ने आंदोलन वापस ले लिया था।

विज्ञापन
Overtime started in Haryana Roadways after five years
हरियाणा रोडवेज। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा में पांच साल बाद एक बार फिर से रोडवेज कर्मचारियों के लिए ओवरटाइम शुरू किया गया है। हालांकि, इस बार सरकार ने कुछ शर्तें जोड़ दी हैं। एक तो शुरुआत में यह ओवरटाइम आगामी तीन माह के लिए लागू होगा या फिर जब तक हरियाणा कौशल रोजगार निगम की ओर से चालक और परिचालकों की उपलब्धता नहीं कराई जाती।

विज्ञापन


विभाग ने तय किया है कि किसी भी कर्मचारी को एक माह में 60 घंटे का ओवरटाइम ही दिया जाएगा। साथ ही मासिक वेतन के 50 प्रतिशत से अधिक ओवरटाइम नहीं दिया जाएगा। अगर कहीं पॉलिसी की अवमानना होती है तो संबंधित डिपो के निरीक्षक या यातायात प्रबंधक, लेखाधिकारी व जीएम के वेतन से वसूली होगी। इस संबंध में परिवहन विभाग ने सभी महाप्रबंधकों को पत्र जारी किया है।
विज्ञापन


बेड़े बढ़ी 2200 नई बसों के संचालन और रोडवेज यूनियनों की मांग को देखते हुए विभाग ने यह फैसला लिया है। इस समय रोडवेज में चालकों और परिचालकों की कमी है। विभाग ने हरियाणा कौशल रोजगार निगम से 1190 परिचालकों की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हैं शर्तें

  • ओवरटाइम केवल लंबे मार्ग या अंतरराज्यीय मार्गों पर दिया जाएगा
  • बसों का संचालन 350 किलोमीटर प्रतिदिन होना चाहिए
  • लंबे रूटों पर कनिष्ठ चालकों और परिचालकों को तैनात किया जाएगा
  • 2016 में आउटसोर्सिंग पॉलिसी पार्ट 2 के तहत लगे चालकों के लिए यह मान्य नहीं होगा
  • चालक परिचालकों को साप्ताहिक अवकाश देना होगा, लगातार 10 दिन से अधिक काम नहीं होगा
  • ड्यूटी समाप्त होने और अगले दिन ड्यूटी शुरू होने में के मध्यम 9 घंटे का आराम जरूरी है
  • सभी डिपो में कमेटी चालक परिचालकों के ओवरटाइम की समीक्षा करेंगी
  • प्रत्येक सप्ताह ओवरटाइम का आडिट किया जाएगा
  • अन्य ड्यूटी पर तैनात कर्मी को मुख्यालय की अनुमति के बिना नहीं लगाया जाएगा
  • ओवरटाइम पर खर्च का अलग से ब्योरा देना होगा

मार्च में परिवहन मंत्री से रखी थी मांग
मार्च में परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा और हरियाणा रोडवेज कर्मचारी साझा मोर्चा के बीच हुई बैठक में रोडवेज कर्मियों की कई मांगों पर सहमति बनी थी। इसमें ओवरटाइम शुरू करने की मांग भी शामिल थी। मंत्री के आशवासन पर यूनियन ने आंदोलन वापस ले लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed