{"_id":"57a0d3c94f1c1be84f2b8b3b","slug":"overcharging-complaint-against-parking-contractor-shastri-market-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक और पार्किंग का चालान, कोई पार्किंग के ज्यादा पैसे मांगे तो मत दो ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक और पार्किंग का चालान, कोई पार्किंग के ज्यादा पैसे मांगे तो मत दो
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Updated Tue, 02 Aug 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
parking
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोई भी पार्किंग ठेकेदार आपसे ज्यादा पैसे मांगे तो शिकायत करो। सेक्टर-22 की शास्त्री मार्केट की पेड पार्किंग का फिर चालान कटा। सोमवार शाम को नगर निगम के अतिक्रमण हटाओ दस्ते के सब इंस्पेक्टर ललित त्यागी ने यहां पर एक दोपहिया वाहन युवती से ओवरचार्जिंग करते हुए रंगे हाथ पकड़ा। सब इंस्पेक्टर ने त्यागी से लिखित में शिकायत भी ले ली है। युवती से दो की जगह 5 रुपये चार्ज किए गए थे। मालूम हो कि इस पार्किंग के ठेकेदार ने नगर निगम को सरेंडर के लिए आवेदन कर दिया है जिस कारण अभी ठेका दो सितंबर का है।
डेढ़ माह पहले ही यहां पर पहली बार पेड पार्किंग शुरू हो रही है। एक माह में इस ठेकेदार के तीन बार ओवरचार्जिंग के चालान हो चुके हैं। सेक्टर-22 की मार्केट एसोसिएशन (किरण सिनेमा ब्लाक) के अध्यक्ष प्रवीण दुग्गल का कहना है कि नगर निगम को तुरंत प्रभाव से यहां का ठेका खारिज कर देना चाहिए उनका कहना है कि पेड पार्किंग की मांग इसलिए की गई थी ताकि पार्किंग में फड़ी बाजार न लगे लेकिन अब भी फड़ी बाजार लग रहा है। इस पार्किंग में ओवरचार्जिंग के अलावा ई टिकटिंग की मशीन गायब है जबकि यहां पर अतिक्रमण हटाओ दस्ते को अव्यवस्थिति पार्किंग मिली है इसके साथ ही वाहनों को पार्किंग में लगवाने के लिए भीतर कोई कर्मचारी भी तैनात नहीं मिला है। इन वायलेशन के भी चालान काटे गए हैं।
विजिलेंस जांच तक हो चुकी है
ओवरचार्जिंग के मामले में प्रशासन का विजिलेंस विभाग जांच तक चुका है जिसमे नगर निगम के अतिक्रमण हटाओ दस्ते के एक दर्जन से कर्मचारियों पर विभागिय जांच की सिफारिश हुई पड़ी है लेकिन इसके बावजूद ओवरचार्जिंग पेड पार्किंग से नहीं रूक पा रही है इसका एक कारण यह भी है कि विजिलेंस विभाग ने अपनी जांच रिपोर्ट में एक भी पेड पार्किंग के ठेकेदार को जिम्मेवार बताते हुए दोषी नहीं बताया है।