{"_id":"62dbc735e22a01202c17ab1c","slug":"over-three-lakh-complaints-received-so-far-on-anti-corruption-helpline-of-punjab-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: मान सरकार की भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन पर मिली तीन लाख से अधिक शिकायतें, रोज 2500 से ज्यादा कॉल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: मान सरकार की भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन पर मिली तीन लाख से अधिक शिकायतें, रोज 2500 से ज्यादा कॉल
Sat, 23 Jul 2022 03:33 PM IST
निवेदिता वर्मा
पीटीआई, चंडीगढ़
पीटीआई, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 23 Jul 2022 03:33 PM IST
सार
आम आदमी पार्टी ने अपने ट्विटर हैंडल पर बताया कि भ्रष्टाचार विरोधी कार्रवाई लाइन पर हर दिन 2,500 से अधिक शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। इसमें कहा गया कि हमारा सपना-भ्रष्टाचार मुक्त पंजाब।
विज्ञापन
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान
- फोटो : Harendra- Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब सरकार की भ्रष्टाचार रोधी हेल्पलाइन पर अब तक तीन लाख से अधिक शिकायतें मिली हैं। सत्ताधारी आम आदमी पार्टी ने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। आम आदमी पार्टी ने अपने ट्विटर हैंडल पर बताया कि भ्रष्टाचार विरोधी कार्रवाई लाइन पर हर दिन 2,500 से अधिक शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। इसमें कहा गया कि हमारा सपना-भ्रष्टाचार मुक्त पंजाब।
विज्ञापन
भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार ने मार्च में भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन शुरू की थी, जिसने लोगों को भ्रष्ट आचरण में लिप्त अधिकारियों का ऑडियो या वीडियो भेजने की अनुमति दी थी। भ्रष्टाचार के खिलाफ शिकायतों की जांच पंजाब विजिलेंस ब्यूरो द्वारा की जाती है।
विज्ञापन