फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Outside youth reaching PU, fear of corona spread

बाहरी युवा पीयू में पहुंच रहे, कोरोना फैलने का खतरा

Wed, 01 Jul 2020 12:57 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
Outside youth reaching PU, fear of corona spread
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय में दो कोरोना केस आ गए, लेकिन इसे लेकर गंभीरता नहीं दिख रही। बाहरी युवा पीयू में अंदर आ रहे हैं और वह रोज शिक्षकों के आवासों के बाहर फुटबाल से लेकर हर गेम खेल रहे हैं। ऐसे में कोरोना का खतरा बढ़ता दिख रहा है। शिक्षकों का कहना है कि पीयू में जो भी व्यक्ति प्रवेश करे, उसको रोककर अंदर जाने का कारण जाना जाए और बाहरी व्यक्ति को बाहर ही रखा जाए ताकि पीयू सुरक्षित रह सके।
विज्ञापन

पीयू के गेट नंबर दो व तीन से हर दिन सैकड़ों गाड़ियों का प्रवेश होता है। कुछ गाड़ियों के चालकों से अंदर-बाहर जाने के कारण पूछे जाते हैं, बाकी से नहीं। इसी बीच बाहरी युवा भी पीयू में अंदर दाखिल हो रहे हैं। शिक्षकों का कहना है कि इस पर रोक लगाई जानी चाहिए। पीयू के लोगों को क्वारंटीन किया गया है। कुछ कार्यालय भी बंद हैं। लोग दो केस आने से ही परेशान हैं और यदि बाहरी लोगों से कोरोना केस पीयू में फिर प्रवेश करता है तो दिक्कतें और बढ़ेंगी। स्थिति यह भी आ सकती है कि पीयू पर ताला भी लग सकता है। इसलिए यह एहतियात बरती जाए। शिक्षकों ने मांग की है कि बाहरी लोगों को प्रवेश न दिया जाए। बहुत जरूरी होने पर ही उन्हें अंदर आने दिया जाए। साथ ही पीयू कैंपस में जो भी युवा व लोग खेलते दिखें तो उनसे पूछा जाए कि वह कहां निवास करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed