फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Outline of programs prepared on 350th martyrdom day of Shri Guru Teg Bahadur Ji

Chandigarh News: श्री गुरु तेग बहादर जी के 350वें शहीदी दिवस पर कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार

Mon, 21 Jul 2025 08:41 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 08:41 PM IST
विज्ञापन
Outline of programs prepared on 350th martyrdom day of Shri Guru Teg Bahadur Ji
-मुख्यमंत्री भगवंत मान ने की घोषणा, चार यात्राएं निकाली जाएंगी
विज्ञापन

-लाइट एंड साउंड शो, कीर्तन दरबार, सेमिनार व विचार-गोष्ठियां होंगी
---
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सोमवार को प्रदेश सरकार की ओर से नौवें सिख गुरु श्री गुरु तेग बहादर के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया। सरकारी आवास पर शहीदी दिवस के अवसर पर किए जा रहे प्रबंधों की समीक्षा के लिए बैठक की में मुख्यमंत्री ने कहा कि हिंद दी चादर श्री गुरु तेग बहादर के 350वें शहीदी दिवस के ऐतिहासिक अवसर पर प्रदेश सरकार व्यापक स्तर पर स्मरणीय कार्यक्रम आयोजित करेगी।
उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में 19 से 25 नवंबर 2025 तक अत्यंत श्रद्धा और सम्मान के साथ कार्यक्रमों की कड़ी आयोजित की जाएगी। मान ने कहा कि श्री आनंदपुर साहिब की पवित्र धरती प्रदेश सरकार की ओर से आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों का मुख्य केंद्र होगी।
विज्ञापन

श्रीनगर से शुरू होगी यात्रा
-नौवें पातशाह के शहीदी दिवस को समर्पित पंजाब के चारों दिशाओं से यात्राएं निकाली जाएंगी, जिनका समापन श्री आनंदपुर साहिब में होगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि 21 नवंबर से श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर) की ऐतिहासिक धरती से यात्रा शुरू होगी जो पठानकोट और होशियारपुर से होकर श्री आनंदपुर साहिब पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-दूसरी यात्रा गुरदासपुर से निकाली जाएगी जो बाबा बकाला, श्री अमृतसर साहिब, तरनतारन और जालंधर से होकर श्री आनंदपुर साहिब पहुंचेगी। तीसरी यात्रा फिरोजपुर से निकाली जाएगी जो मोगा और लुधियाना से होकर श्री आनंदपुर साहिब में समाप्त होगी।
-चौथी यात्रा भी फिरोजपुर से निकाली जाएगी जो फरीदकोट, बठिंडा, बरनाला, संगरूर, मानसा और पटियाला के ऐतिहासिक नगरों से होकर श्री आनंदपुर साहिब में समाप्त होगी।

कवि दरबार आयोजित किए जाएंगे
मान ने कहा कि श्री गुरु तेग बहादर जी के महान जीवन और दर्शन के प्रचार के लिए प्रदेश के 23 जिलों में गुरु साहिब के जीवन और अद्वितीय बलिदान पर आधारित लाइट एंड साउंड शो और कवि दरबार आयोजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने आगे बताया कि प्रदेश की सभी शैक्षणिक संस्थाओं में गुरु साहिब के जीवन, दर्शन और शहादत पर केंद्रित विशेष सेमिनार और विचार-गोष्ठियां आयोजित की जाएंगी। 23 नवंबर को पूर्ण श्रद्धा भावना के साथ श्री अखंड पाठ साहिब का प्रकाश होगा और 25 नवंबर को इसका समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article