{"_id":"5856e3954f1c1b8e67c06169","slug":"our-water-is-not-punjab-will-not-preach","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'पंजाब हमारा पानी नहीं दे रहा, नहीं जाऊंगा प्रचार करने'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'पंजाब हमारा पानी नहीं दे रहा, नहीं जाऊंगा प्रचार करने'
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
Updated Mon, 19 Dec 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
bhupinder singh hudda
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि पंजाब हमारे हिस्से का पानी नहीं दे रहा। इस कारण वे पंजाब में चुनाव प्रचार के लिए नहीं जाएंगे। अगर ड्यूटी लगी तो भी नहीं जाएंगे।
विज्ञापन
उत्तरप्रदेश में ड्यूटी लगी तो वहां चुनाव प्रचार करने जाएंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा पर जितना 50 साल में कर्ज हुआ उतना कर्ज भाजपा सरकार ने दो साल में कर दिया। 1961 से 2014 तक प्रदेश पर 71 हजार करोड़ कर्ज था। अब यह 1 लाख 42 हजार करोड़ हो गया।
विज्ञापन
हिसार में मीडिया से बातचीत करते हुए पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि सरकार की नोटबंदी से कालाधन वालों को कोई फर्क नहीं पड़ा। काला धन तो विदेशों में है। नोटबंदी से देश के करोड़ों लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
100 दिन में विदेशों से काला धन वापस लाने का वादा कर सत्ता में आई थी। अब विदेशों से कालाधन क्यों नहीं ला रहे। नोटबंदी से लाखों लोग बेरोजगार हो गए हैं, जिन लोगों ने अपनी मेहनत मजदूरी से चार पांच लाख रुपये जोड़ रखे थे सरकार उन्हें ही कालाधन बनाने में लगी है।
राजनीतिक प्रतिशोध के कारण दर्ज किए जा रहे केस
एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि राजनीतिक प्रतिशोध से उन पर केस दर्ज किए जा रहे हैं। सीबीआई जांच का डर दिखाकर उनकी आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है। स्वतंत्रता सेनानी के बेटे की आवाज किसी जांच के डर से बंद नहीं होगी।
'इनेलो लोगों को धोखा देने का कर रही प्रयास'
भूपेंद्र सिंह हुड्डा
- फोटो : AmarUjala
एसवाईएल के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि इनेलो एक बार फिर से लोगों को धोखा देने का प्रयास कर रही है। जब 2004 में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आया तब ओमप्रकाश चौटाला सीएम थे। विपक्ष का नेता होते हुए मैंने कहा था कि चलो कस्सी लेकर मैं साथ चलूंगा।
तब तो इनेलो ने कोई कस्सी नहीं उठाई। पंजाब, हरियाणा तथा केंद्र तीनों जगह भाजपा की सरकार है। भाजपा इस फैसले को तुरंत लागू कराए। इस मामले में केंद्र सरकार पर दबाव बनाना चाहिए। जनवरी महीने में जींद में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आगे की रणनीति तय करेंगे।
अब माइनस में चले गए भाजपा के अंक
सरकार के दो साल में कितने अंक के सवाल पर पूर्व सीएम ने कहा कि सरकार के एक साल पर आंसर शीट खाली होने पर जीरो नंबर दिए थे। दो साल होने पर यह नंबर माइनस में चले गए हैं। नेगेटिव मार्किंग सिस्टम के कारण भाजपा के अंक माइनस में गए हैं।
विधायक चुनेंगे सीएम
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस में सीएम विधायक चुनेंगे। कार्यकर्ताओं के कहने से कोई सीएम नहीं बन जाएगा। पार्टी हाईकमान की ओर से सीएम का फैसला होगा।
ये रहे मौजूद
इस मौके पर पूर्व मंत्री आफताब अहमद, पूर्व मंत्री राव धर्मपाल, पूर्व सीपीएस विनोद भ्याणा, पूर्व विधायक रामनिवास घोडेला, धर्मबीर गोयत, मुकेश सैनी, बीर सिंह दलाल, सिसाय सरपंच अजित सिंह, राजेश दलाल सहित अन्य उपस्थित थे।