फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   OSD to CM's son threatened to ASI, Audio viral

सीएम के OSD के बेटे ने ASI को धमकाया, ऑडियो वायरल

Fri, 06 May 2016 05:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 06 May 2016 05:38 PM IST
विज्ञापन
OSD to CM's son threatened to ASI, Audio viral
फोन पर धमकाया - फोटो : demo pics

सिरसा में बीजेपी कार्यकर्ता से जुड़े शांति भंग के एक मामले में सदर थाने में तैनात एएसआई को मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार जगदीश चोपड़ा के पुत्र अमन चोपड़ा ने धमकी भरे लहजे में बात की। इस बातचीत का ऑडियो वीरवार सुबह सोशल मीडिया में वायरल हो गया। सीनियर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि राजनेता सत्ता का डर दिखाकर पुलिस कर्मियों को धमकाते रहे तो निष्पक्ष काम होना कठिन हो जाएगा।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सदर थाना क्षेत्र के गांव चामल में कुछ दिन पहले दो पक्षों में किसी बात पर झड़प हो गई थी। दोनों ही पक्षों की तरफ से थाने में शिकायत दी गई। जांच अधिकारी एएसआई सत्यवान ने जांच में पाया कि दोनों तरफ से शांति भंग करने का प्रयास हुआ। गत दिवस जांच अधिकारी के मोबाइल पर मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार जगदीश चोपड़ा के पुत्र अमन चोपड़ा ने फोन किया। उन्होंने कहा कि चामल निवासी लक्खा राम के खिलाफ जो शिकायत आई है उस पर कोई कार्रवाई नहीं करनी। लक्खा पर बात आई तो किसी के लिए ठीक नहीं होगा, सीएम तक बात जाएगी, फिर मत कहना ये क्या हुआ।
विज्ञापन


पेश हैं बातचीत के खास अंश
एएसआई सत्यवान : हैलो! कौन
अमन चोपड़ा : अमन चोपड़ा बोल रहा हूं भइया, सत्यवान जी चामल के लक्खाराम वाला केस में क्या किया है?
एएसआई : उसके खिलाफ तो पर्चा दर्जकर रखा है।
अमन चोपड़ा : हमारे लक्खाराम के खिलाफ पर्चा दर्ज कर दोगे क्या?
एएसआई : राय सिखों के खिलाफ पर्चा दिया है वो तो।
चोपड़ा : लक्खाराम से बड़ा जिले में कोई कार्यकर्ता नहीं, उसकी संतुष्टि नहीं हो रही है। लक्खाराम के खिलाफ जो शिकायत आई
है उस पर कोई कार्रवाई नहीं करनी।
एएसआई : ऐसे-कैसे कार्रवाई नहीं करनी, वे लोग मेरे खिलाफ पेश हो जाएंगे।
चोपड़ा : कैसे पेश हो जाएंगे आपके खिलाफ, सत्यावन जी स्पष्ट कह रहा हूं लक्खाराम के नाम पर बात आई तो किसी के लिए ठीक नहीं होगी यह बात।
एएसआई : ऐसा है तो आप एसएचओ से बात करो, डिप्टी से बात कर लो।
चोपड़ा : डीएसपी और एसएचओ से मेरे बात हुई है, एसएचओ बोल रहा है कि वो अधिकारी मेरे बात नहीं मान रहा।
एएसआई : मैं कौन सा बड़ा चौधरी हो गया क्या जो एसएचओ की बात नहीं मानूंगा।
चोपड़ा : आप कितने बड़े चौधरी हो, मुझे नहीं पता इस बात का, गंभीरता से समझो मेरे बात को, सीएम साहब तक पहुंच जाएगी यह बात, फिर मत कहना क्या हुआ क्या नहीं हुआ। लक्खाराम से ऊपर कोई कार्यकर्ता नहीं जिले में।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसआई : कार्यकर्ता का मतलब ये थोड़ा ही है कि गरीब लोगों को मारेगा।
चोपड़ा : उसके घर में आकर मारपीट कर गए, और कितनी बेईज्जती करवाओगे हमारे आदमी की। सत्यवान जी दूसरी पार्टी को उठा ले आओ और उनको हिंदी में समझा दो। सुबह एसपी साहब से मिलूंगा मैं, फिर मत कहना, ये हो गया, वो हो गया। हाथ जोड़ते फिरोगे।
एएसआई: मिल लो जी एसपी साहब से।
चोपड़ा: जरूर मिलूंगा, आप मेरी बात समझो लक्खाराम संतुष्ट नहीं हो रहा, हम ऐसे स्टेंड नहीं लेते। चलो एसपी से मिलता हूं।
निवेदन करके बात की थी।

मैंने सम्मान के साथ बात की : अमन
भाजपा नेता अमन चोपड़ा का कहना है कि उन्होंने सम्मानपूर्वक बात की थी, उल्टा सत्यवान तेजी से बोला। लक्खाराम ने 29 अप्रैल को सदर थाने में अपनी शिकायत दी थी लेकिन सत्यवान ने कोई कार्रवाई नहीं की बल्कि दूसरे पक्ष की शिकायत पर कार्रवाई करने लगा। मैंने सीएम और एसपी से बात करने की बात थी, हम चाहते है कि गांव में सौहार्द का वातावरण कायम रहे।


दोनों पक्षों को बुलाया है
सदर थाना प्रभारी राम सिंह ने बताया कि वह कल अवकाश पर थे, एएसआई सत्यवान के पास फोन आया था। चामल वाले मामले में शुक्रवार सुबह दोनों पक्षों को थाने में बुलाया गया है। दोनों पक्षों के बीच आमने-सामने बातचीत करवाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed