{"_id":"62e373405b0e4e7ae63fa920","slug":"organizational-structure-of-shiromani-akali-dal-dissolved","type":"story","status":"publish","title_hn":"अकाली दल का संगठनात्मक ढांचा भंग: पार्टी प्रधान सुखबीर बादल ने मानी झूंदा कमेटी की सिफारिशें, अब होगा पुनर्गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अकाली दल का संगठनात्मक ढांचा भंग: पार्टी प्रधान सुखबीर बादल ने मानी झूंदा कमेटी की सिफारिशें, अब होगा पुनर्गठन
Fri, 29 Jul 2022 11:12 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 29 Jul 2022 11:12 AM IST
सार
कोर कमेटी, वर्किंग कमेटी, पदाधिकारियों और अन्य सभी इकाइयों के साथ-साथ पार्टी के साथ विंग सहित सभी निकायों को भंग कर दिया है। शिअद की कोर कमेटी, पार्टी की सर्वोच्च निर्णय लेने वाली संस्था ने कल चुनाव समीक्षा कमेटी की सिफारिशों पर विचार विमर्श किया था।
विज्ञापन
सुखबीर सिंह बादल।
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिरोमणि अकाली दल की चुनाव समीक्षा कमेटी, जिसे झूंदा कमेटी भी कहा जाता है की सिफारिशों के बाद पार्टी अध्यक्ष सुखबीर बादल ने पार्टी के पूरे संगठनात्मक ढांचे को भंग कर दिया है। पार्टी प्रवक्ता ने बताया है कि अब पारंपरिक मूल्यों और आकांक्षाओं के अनुसार ही संगठन का पुनर्गठन किया जाएगा। कमेटी की सिफारिशों को स्वीकार करने के बाद ही यह फैसला किया गया है।
विज्ञापन
पार्टी प्रवक्ता के अनुसार कोर कमेटी, वर्किंग कमेटी, पदाधिकारियों और अन्य सभी इकाइयों के साथ-साथ पार्टी के साथ विंग सहित सभी निकायों को भंग कर दिया है। शिअद की कोर कमेटी, पार्टी की सर्वोच्च निर्णय लेने वाली संस्था ने कल चुनाव समीक्षा कमेटी की सिफारिशों पर विचार विमर्श किया था तथा अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल को सभी आवश्यक कदम उठाने का अधिकार दिया था।
विज्ञापन
सिफारिशों के कार्यान्वयन के लिए कमेटी ने पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को भंग करने और पुनर्गठित करने के साथ साथ पंथक और पंजाबियों के हितों और मूल्यों के अनुरूप और पार्टी के बुनियादी स्तर की भावनाओं को फिर से जीवंत करने के लिए कई अन्य कदमों की सिफारिश की थी।
विज्ञापन