फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Organization building process fast Congress appointed coordinator

Chandigarh News: संगठन निर्माण की प्रक्रिया तेज, कांग्रेस ने नियुक्त किए समन्वयक

Sat, 02 Sep 2023 01:33 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Sep 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
Organization building process fast Congress appointed coordinator
-तीन सितंबर से समन्वयक अपने-अपने जिलों में जाकर प्रमुख कांग्रेसियों से मिलेंगे
विज्ञापन

-समन्वयक अपनी रिपोर्ट हरियाणा प्रभारी दीपक बाबरिया को सौपेंगे

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। कांग्रेस ने हरियाणा में संगठन बनाने की तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी हाईकमान ने हर दो जिले के लिए एआईसीसी सदस्यों की समन्वयक के तौर पर नियुक्ति की है। इनके सहयोग के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने एक जिला प्रभारी व दो अन्य समन्वयक को लगाया है। तीन सितंबर से ये सभी समन्वयक अपने-अपने जिले में जाएंगे और पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ताओं, विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व जिला अध्यक्ष, एआईसीसी सदस्य व पीसीसी सदस्य से व्यक्तिगत तौर पर मिलेंगे और जिला अध्यक्षों के लिए उनकी राय जानेंगे। ये सभी समन्वयक अपनी रिपोर्ट हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी दीपक बाबरिया को सौपेंगे।
पार्टी की ओर से जारी पत्र के मुताबिक फरीदाबाद व पलवल के लिए हंसमुख चौधरी, गीता भुक्कल, चक्रवर्ती शर्मा, गुरुग्राम व मेवात के लिए अब्दुल हनन, बलबीर वाल्मीकि और अब्दुल गफ्फार कुरैशी, रेवाड़ी व महेंद्रगढ़ के लिए धीरू भाई पटेल, कुलदीप वत्स व पवन बुवानीवाला, भिवानी व दादरी के लिए अनिल यादव, विजय प्रताप, लाल बहादुर खोहल, रोहतक व झज्जर के लिए दीपक पाठक, रणधीर सिंह, राव नरेंद्र सिंह, सोनीपत व जींद के लिए मयंक पटेल, मेवा सिंह और अजय शर्मा (नारनौल), पानीपत व करनाल के लिए योगराज भादोरिया, जरनैल सिंह व एसएल शर्मा, सिरसा व फतेहाबाद के लिए कुलजीत बछैल, विधायक जयवीर वाल्मीकि और कालका के विधायक प्रदीप चौधरी, कुरुक्षेत्र व कैथल के लिए राजकुमार इंदौरिया, गोहाना विधायक जगबीर सिंह मलिक और सढ़ोरा विधायक रेणु बाला, अंबाला व पंचकूला में शाहबीर खान पठान, रघुबीर तेवतिया, जयपाल लाली, हिसार के समन्वयक कांती भाई बारवर, विधायक डाॅ. रघबीर सिंह कादियान और नारायणगढ़ विधायक शैली चौधरी को नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


जिला प्रभारियों की भी हुई नियुक्ति
इसके साथ ही कांग्रेस ने जिला प्रभारी भी नियुक्त किए हैं, ताकि बैठक व अन्य आयोजन में किसी तरह की दिक्कत न आए। हालांकि जिला प्रभारी बैठकों में हिस्सा नहीं लेंगे। अंबाला में विधायक बिशनलाल सैनी, भिवानी में विधायक राव दान सिंह, चरखी दादरी में सुभाष गोयल, फरीदाबाद में विधायक आफताब अहमद, फतेहाबाद में विधायक अमित सिहाग, गुरुग्राम में करण सिंह दलाल, हिसार में जयप्रकाश, झज्जर में विधायक चिरंजीव राव, जींद में आनंद सिंह दांगी, कैथल में विधायक सुभाष देसवाल, करनाल में चौधरी लहरी सिंह, कुरुक्षेत्र में विधायक शीशपाल केहरवाला, महेंद्रगढ़ में नरेश सेलवाल, नूंह में ललित नागर, पलवल में शारदा राठौर, पंचकूला में विधायक वरुण चौधरी, पानीपत में भीमसेन मेहता, रेवाड़ी में राधेश्याम शर्मा, रोहतक में जयतीर्थ दहिया, सिरसा में बजरंग दास गर्ग, सोनीपत में संत कुमार, यमुनानगर में अशोक अरोड़ा को जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed