फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   organisational elections of Chandigarh BJP state president Jitendra Pal singh malhotra

Chandigarh: जितेंद्र पाल सिंह मल्होत्रा का दोबारा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बनना तय, कल हो जाएगा एलान

Wed, 15 Jan 2025 12:58 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 15 Jan 2025 12:58 PM IST
सार

राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए वरिष्ठ भाजपा नेता संजय टंडन को परिषद सदस्य के रूप में चुना गया है। उनके साथ दूसरी सदस्य शहर की पूर्व सांसद किरण खेर हो सकती हैं। यह मिलकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में वोट डालेंगे।

विज्ञापन
organisational elections of Chandigarh BJP state president Jitendra Pal singh malhotra
चंडीगढ़ में भाजपा के संगठनात्मक चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ भाजपा के चल रहे संगठनात्मक चुनावों के हिस्से के रूप में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों के पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया आज हो रही है। प्रदेश अध्यक्ष के लिए आज सिर्फ एक ही नामांकन हुआ। वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल सिंह मल्होत्रा ने नामांकन भरा। पार्टी की तरफ से औपचारिक रूप से कल प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन




एक ही नामांकन होने की वजह से जितेंद्र पाल का ही अगला प्रदेश अध्यक्ष बनना तय है। वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए वरिष्ठ भाजपा नेता संजय टंडन को परिषद सदस्य के रूप में चुना गया है। उनके साथ दूसरी सदस्य शहर की पूर्व सांसद किरण खेर हो सकती हैं। यह मिलकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में वोट डालेंगे।
विज्ञापन


भाजपा के संगठन पर्व 2024 की शुरुआत प्राथमिक सदस्यता अभियान के साथ हुई, जिसमें चंडीगढ़ में करीब 1,20,000 नए सदस्य पार्टी में शामिल हुए। बूथ और मंडल समितियों के गठन के बाद, जिला और प्रदेश अध्यक्षों का चुनाव चल रही संगठनात्मक प्रक्रिया में एक महत्वपूर्ण कदम है। डॉ तायल ने कहा कि संगठन पर्व भाजपा के संगठनात्मक ढांचे की एक पहचान है, जो जमीनी स्तर पर नेतृत्व और जवाबदेही के प्रति पार्टी के समर्पण को दर्शाता है। निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद के सदस्य संगठनात्मक चुनावों के अगले चरण यानी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए प्रतिनिधि होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed