{"_id":"69fa458f4fee4a92f30d9629","slug":"orders-given-to-remove-old-waste-from-dadumajra-dumping-ground-soon-chandigarh-news-c-16-pkl1049-1012210-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: डड्डूमाजरा डंपिंग ग्राउंड से पुराने कचरे को जल्द हटाने के दिए आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: डड्डूमाजरा डंपिंग ग्राउंड से पुराने कचरे को जल्द हटाने के दिए आदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। डड्डूमाजरा के आसपास रहने वाले लोगों पर कचरे का बुरा असर पड़ रहा है। अब किसी तरह की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह बात नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार ने डड्डूमाजरा स्थित डंपिंग ग्राउंड के निरीक्षण के दौरान मंगलवार को अधिकारियों से कही। वे डंपिंग ग्राउंड पर वहां चल रहे कार्यों का जायजा लेने के लिए पहुंचे थे।
उन्होंने इंजीनियरिंग विंग को निर्देश दिया कि मिशन मोड में काम किया जाए, मशीनों की संख्या बढ़ाई जाए, पर्याप्त स्टाफ लगाया जाए और जरूरत पड़ने पर चौबीसों घंटे काम कराया जाए।
उन्होंने ठोस कचरा प्रबंधन शाखा को यह भी निर्देश दिए कि काम की रोजाना निगरानी की जाए, नियमित रिपोर्ट तैयार हो और पूरा काम पर्यावरण मानकों के अनुसार ही किया जाए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुराने जमा कचरे को बिना देरी के वैज्ञानिक तरीके से हटाने के सख्त निर्देश दिए।
विज्ञापन
कमिश्नर के साथ मुख्य अभियंता संजय अरोड़ा के अलावा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने मौके पर चल रहे जैव-खनन कार्य, मशीनों की कार्यक्षमता और सफाई व्यवस्था की समीक्षा की।
ड्राई वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट में पाई गई खामियां...
मुख्य अभियंता संजय अरोड़ा ने ड्राई वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट का भी निरीक्षण किया। वहां कई गंभीर कमियां सामने आईं। जांच में पाया गया कि वेटब्रिज का रिकॉर्ड तय नियमों के मुताबिक ठीक से नहीं रखा जा रहा था। इससे आने वाले कचरे की सही जानकारी पर सवाल खड़े हो गए। इसके अलावा प्लांट में कपड़े और अन्य सूखे कचरे का बड़ा ढेर जमा मिला। इससे पता चलता है कि जितना कचरा आ रहा है, उतनी तेजी से उसका निस्तारण नहीं हो पा रहा है।
कमिश्नर ने एजेंसी को जुर्माना लगाने का दिया निर्देश...
अधिकारियों को यह भी पता चला कि आरडीएफ परीक्षण और अक्रिय पदार्थ से जुड़े रिकॉर्ड अधूरे हैं जो तय मानकों का उल्लंघन माना गया। इस पर गंभीर रुख अपनाते हुए कमिश्नर ने संबंधित अधिकारियों को एजेंसी के खिलाफ अनुबंध की शर्तों के तहत कार्रवाई करने और जरूरत पड़ने पर जुर्माना लगाने के निर्देश दिए।
अमित कुमार ने कहा कि ऐसी लापरवाही में तत्काल सुधार जरूरी है। उन्होंने एक सप्ताह के भीतर सुधारात्मक कार्रवाई पूरी कर उसकी रिपोर्ट सौंपने के आदेश दिए हैं।