फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   order to file fir against dc chandigarh pa rakesh mohan

डीसी चंडीगढ़ के पीए के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश, जानिए मामला

Sat, 09 Jun 2018 03:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 09 Jun 2018 03:06 PM IST
विज्ञापन
order to file fir against dc chandigarh pa rakesh mohan
fir
यूटी विजिलेंस ने डीसी के पीए राकेश मोहन के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश जारी किए है। सेक्टर-33 की एक कोठी मंजीत कौर नाम की महिला को अलॉट की गई थी। मंजीत ने इस कोठी के एवज में 10 फीसदी किस्त भी जमा करा दी थी। बाद की किस्तें जमा न होने के कारण एस्टेट आफिस की ओर से इस कोठी की अलॉटमेंट को रद्द करने के आर्डर जारी कर दिए थे।
विज्ञापन


वर्ष 2008 में दोबारा से प्लाट की अलॉटमेंट के लिए नीलामी प्रक्रिया शुरू की गई। ये मामला हाईकोर्ट तक गया। हाईकोर्ट ने यूटी प्रशासन के दोबारा कोठी के अलॉटमेंट को लेकर नीलामी प्रक्रिया पर स्टे लगा दी थी और यूटी प्रशासन को जवाब दाखिल करने के लिए कहा। जब इस मामले से जुड़ी फाइल हाईकोर्ट में पेश करने की बारी आई तो एस्टेट आफिस से यह फाइल गायब की जा चुकी थी।
विज्ञापन


एस्टेट आफिस के रिकॉर्ड में यह फाइल आखिरी बार तत्कालीन डीसी के पीए रहे राकेश मोहन के पास थी। खुलासे के बाद विभागीय जांच शुरू हुई। फाइल गुम होने की वजह से प्रशासन को हाईकोर्ट से भी फटकार खानी पड़ी थी। आज इस मामले में यूटी के चीफ विजिलेंस आफिसर ने राकेश मोहन के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने को कहा है। इस मामले में गवर्नर लेवल पर आदेश जारी कर एफआईआर दर्ज करने के आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राकेश मोहन को डीसी के पीए से हटाया, सचिन शर्मा को लगाया
डीसी अजित बालाजी जोशी ने इस कार्रवाई के बाद पीए के पद पर तैनात राकेश मोहन को हटा दिया है। अब उनकी जगह लेबर डिपार्टमेंट के सीनियर असिस्टेंट के तौर पर काम कर रहे सचिन शर्मा को पीए के पोस्ट पर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा असिस्टेंट इस्टेट आफिसर के पर्सनल स्टाफ से ज्योति को भी पर्सनल स्टाफ में लगाया गया है। चीफ विजिलेंस आफिसर के एफआईआर दर्ज करने के आदेश के बाद से ही राकेश मोहन छुट्टी पर चल रहे हैं। सूत्रों की मानें तो शुक्रवार देर शाम तक एफआईआर दर्ज की जा चुकी है।

गवर्नर लेवल पर इस केस में एफआईआर दर्ज करने के आदेश हुए हैं। जल्द ही इस मामले से जुड़े लोगों पर एफआईआर दर्ज होगी।
- बीएल शर्मा, सेक्रेटरी यूटी विजिलेंस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed