फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Order to constitute SIT in rape case

Chandigarh News: दुष्कर्म के मामले में जांच अधिकारी पर दबाव, हाईकोर्ट ने एसआईटी गठित करने का दिया आदेश

Wed, 17 Jan 2024 02:36 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jan 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
Order to constitute SIT in rape case
पूर्व विधायक के बेटे का नाम आया सामने, जांच अफसर ने जांच को गलत दिशा में लेकर जाने के लिए दबाव बनाने का लगाया था आरोप
विज्ञापन

जांच अधिकारी के खिलाफ ही हुआ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज, जांच स्थानांतरित करने की मांग
-दुष्कर्म व भ्रष्टाचार दोनों मामलों की जांच के लिए आईजी रेवाड़ी रेंज को एसआईटी गठित करने का आदेश

अमर उजाला ब्यूरो

चंडीगढ़। दुष्कर्म के मामले में जांच अधिकारी पर पूर्व विधायक के बेटे के द्वारा दबाव बनाने और बाद में इसकी शिकायत देने वाली जांच अधिकारी पर भ्रष्टाचार के मामले में एफआईआर दर्ज होने के मामले पर कड़ा रुख अपनाते हुए पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने जांच के लिए एसआईटी गठित करने का रेवाडी़ रेंज के आईजी को आदेश दिया है। हाईकोर्ट में एडवोकेट संवर अली के माध्यम से याचिका दाखिल करते हुए पीड़िता ने दुष्कर्म के मामले में जांच किसी बाहरी एजेंसी को सौंपने की अपील की थी। याची ने बताया था कि उसका विवाह 12 मार्च 2023 को हुआ था और जुलाई में उसके पति के भाई ने उससे दुष्कर्म किया। इस बारे में जब याची ने अपने ससुराल वालों को बताया तो उन्होंने याची को चुप रहने को कहा लेकिन याची ने पुलिस को शिकायत दे दी। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है लेकिन याची के ससुराल वाले प्रभावशाली लोग हैं और ऐसे में जांच किसी बाहरी एजेंसी को सौंपी जाए। इस मामले में जब हाईकोर्ट ने स्टेटस रिपोर्ट मांगी तो जांच अधिकारी ने बताया कि उस पर जांच को गलत दिशा में लेकर जाने का दबाव बनाया गया और एक नंबर से उसे कॉल भी आई थी। इसके बाद हाईकोर्ट ने एसपी नूंह को जवाब दाखिल करने का आदेश जारी किया था। यह नंबर पूर्व विधायक का बेटा इस्तेमाल कर रहा था लेकिन एसपी ने अपने हलफनामे में कहा कि उन्होंने केवल निष्पक्ष जांच के लिए फोन किया था। इसी बीच जांच अधिकारी ने हाईकोर्ट को बताया कि उसके खिलाफ इस मामले में लगातार वरिष्ठ अधिकारी दबाव बना रहे थे और जब वह नहीं मानी तो उसके खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में एफआईआर दर्ज कर दी गई। हाईकोर्ट ने मामले को गंभीर मानते हुए अब दुष्कर्म के मामले और जांच अधिकारी पर दर्ज भ्रष्टाचार के मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित करने का रेवाडी़ रेंज के आईजी को आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed