फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Order of inquiry against Eden Hospital on the use of excess of oxygen

जरूरत से कई गुना ज्यादा ऑक्सीजन के इस्तेमाल पर ईडन अस्पताल के खिलाफ जांच के आदेश

Sun, 09 May 2021 02:52 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 02:52 AM IST
विज्ञापन
Order of inquiry against Eden Hospital on the use of excess of oxygen
चंडीगढ़। जरूरत से ज्यादा मेडिकल ऑक्सीजन का इस्तेमाल करने का आरोप लगने केबाद शनिवार को यूटी प्रशासन ने इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 स्थित ईडन अस्पताल के खिलाफ जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। उधर, एक विज्ञप्ति जारी कर प्रशासक के सलाहकार ने कहा है कि जो भी ऑक्सीजन का गलत इस्तेमाल करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई जाएगी।
विज्ञापन

यूटी प्रशासन के अनुसार ईडन अस्पताल 50 कोविड बेड के लिए रोजाना 350 से 400 ऑक्सीजन सिलिंडरों की रिफिलिंग करा रहा था, जबकि 40 कोविड बेड वाला दूसरा निजी अस्पताल 90 सिलिंडरों में काम चला रहा था। ऑक्सीजन सिलिंडरों के इस्तेमाल में भारी अंतर की वजह से प्रशासन को गड़बड़ी का शक था। इस वजह से प्रशासन इस पूरे मामले की जांच करेगा।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार यूटी प्रशासन कोे कुछ अन्य निजी अस्पतालों पर भी शक है, जो ऑक्सीजन की खपत में गड़बड़ी कर रहे हैं। दरअसल, प्रशासन के अधिकारियों के पास कुछ निजी अस्पतालों में जरूरत से ज्यादा मेडिकल ऑक्सीजन की खपत की शिकायतें आ रही थीं, जिसके बाद शुक्रवार को एक बैठक कर सभी निजी अस्पतालों के मेडिकल ऑक्सीजन का रोजाना के लिए कोटा तय कर दिया गया। कोटा तय होने के बाद भी कोई गड़बड़ी न हो, इसके लिए यह भी तय कर दिया गया है कि कौन सा निजी अस्पताल किस एजेंसी से रोजाना ऑक्सीजन भरवाएगा और किसकी देखरेख में भरवाएगा। शहर के ऑक्सीजन सप्लाई के नोडल अधिकारी यशपाल गर्ग की तरफ से शुक्रवार को इस संबंध में आदेश जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन--
अस्पताल में कोरोना के गंभीर मरीज ज्यादा हैं, इसलिए ऑक्सीजन की खपत भी ज्यादा हो रही है। अस्पताल में जितने भी बेड हैं, सभी ऑक्सीजन की सुविधा के साथ हैं, इसलिए ऑक्सीजन का इस्तेमाल ज्यादा होता है।
-डॉ. संजय बंसल, ईडन अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed