फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Oppositions Criticizing PM Narendra Modi from All Side

विरोधियों का चौतरफा हमला, टार्गेट मोदी

Thu, 09 Oct 2014 10:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 09 Oct 2014 10:56 AM IST
विज्ञापन
Oppositions Criticizing PM Narendra Modi from All Side

शरद पूर्णिमा के दिन शरद यादव के निशाने पर पीएम मोदी आ गए। उन्होंने तीखे तेवर अपनाते हुए उनके ज्यादा बोलने पर कटाक्ष किया। इतना ही नहीं देश के कई अन्य दिग्गज नेताओं ने भी मोदी पर जमकर निशाना साधा।

विज्ञापन


राहुल ने मोदी के झूला झूलने पर कटाक्ष किया, तो मुलायम ने उनके ‘56 इंच के सीने’ को चाक करने की कोशिश की। इस दौरान शिवसेना ने मोदी को देश की सुरक्षा पर ध्यान देने की नसीहत दे डाली। इसी क्रम में स्वामी अग्निवेश के शब्दों का निशाना भी पीएम मोदी ही रहे।
विज्ञापन

‘जल्द फूटेगा मोदी नाम का गुब्बारा’

Oppositions Criticizing PM Narendra Modi from All Side

हरियाणा के पूर्व शिक्ष मंत्री स्वामी अग्निवेश तीखा हमला पीएम मोदी पर बोला। कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में अराजकता फैलाने रहे हैं। ऐसे में मोदी का नाम का गुब्बारा जल्द फूटने वाला है।

वे हरियाणा और महाराष्ट्र के चुनावी जनसभाओं में लोगों को सिर्फ हवाई सपने ही दिखा रहे हैं। मोदी ने पीएम बनने के लिए लोगों से कई वायदे किए, लेकिन अब तक एक भी वायदा पूरा नहीं किया। अभी तक लोकपाल के लिए कमेटी तक नहीं बनी है।

‘एक पीएम बोलते नहीं थे, दूसरे चुप नहीं...’
लखनऊ में सपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में जनता दल (यूनाइटेड) के अध्यक्ष शरद यादव ने कहा, ‘एक प्रधानमंत्री (मनमोहन सिंह) बोलते नहीं थे और दूसरे (नरेन्द्र मोदी) चुप नहीं बैठते। केंद्र में सरकार बनने के बाद भी मोदी सपने बेच रहे हैं।

मोदी 24 घंटे बड़-बड़ करते रहते हैं। सीमा पर नागरिक और फौजी मर रहे हैं, ये भाषणों के गोले गिरा रहे हैं। सोते हैं तो पता नहीं कैसे चुप रहते हैं। सरकार बने तो बोलना कम चाहिए, काम करके दिखाना चाहिए।’

चीन घुसपैठ कर रहा था, मोदी झूला झूल रहे थे

Oppositions Criticizing PM Narendra Modi from All Side

राहुल गांधी ने महाराष्ट्र के रायपुर में हुई सभा में मोदी की नीतियों पर जमकर हल्ला बोला। कहा, ‘ चीनी राष्ट्रपति की भारत यात्रा के दौरान जब प्रधानमंत्री मोदी झूला झूल रहे थे, उसी समय चीनी सिपाही भारत में घुसपैठ कर रहे थे।

जानकारी होने पर भी मोदी ने चीनी राष्ट्रपति के सामने यह मुद्दा नहीं उठाया। अमेरिका को खुश करने के लिए हिंदुस्तान में दवाइयों के दाम बढ़ा दिए। इसके बाद आठ हजार रुपये में मिलने वाली कैंसर की दवा के दाम एक लाख रुपये हो गए हैं।

लोकसभा चुनाव के दौरान मोदी ने कहा था कि जब वह प्रधानमंत्री बनेंगे तो पाकिस्तान और चीन कुछ नहीं बोलेगा, लेकिन अब पाक लगातार सीज फायर का उल्लंघन कर रहा है, लेकिन मोदी कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे।

उनकी मार्केटिंग अच्छी है। झाड़ू लगाते हैं पूरे हिंदुस्तान में दिखाई देता है। मगर, चीन की सेना जब अंदर आती है, तो शांति होती है। किसी को सुनाई नहीं देता।’

विज्ञापन

‘56 इंच का सीना काम नहीं आ रहा’

Oppositions Criticizing PM Narendra Modi from All Side

मोदी पर कटाक्ष करते हुए सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने कहा, ‘देश को चीन से खतरा है। बार-बार घुसपैठ हो रही है। एलओसी पर फायरिंग चल रही है, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी चुप बैठे हैं।

चुनाव के समय जो 56 इंच के सीने की बात करते थे, अब वे कुछ नहीं कर पा रहे। ‘ मुलायम ने मोदी को बातूनी बताते हुए कहा, ‘जो गरजते हैं, वह बरसते नहीं हैं। लगातार घुसपैठ और फायरिंग हो रही है, लेकिन 56 इंच का सीना काम नहीं आ रहा।’

पाक की हरकतों पर ध्यान दें मोदीः शिवसेना
मोदी पर दूसरा हमला शिवसेना ने बोला। अपने मुखपत्र ‘सामाना’ में कहा, ‘मोदी महाराष्ट्र की राजनीति के बजाय पड़ाासी देश की उद्दंडता पर ध्यान दें। देश की सुरक्षा के लिए 56 इंच के सीने की नहीं, बल्कि मजबूत इच्छाशक्ति की जरूरत पड़ती है।

लगतार फायरिंग हो रही है। देश के जवान मारे जा रहे हैं। अब पांच की जगह 50 मारने का दावा करने वाले कहा हैं। पाक हमारे नागरिकों के खून से सरहद को भिगो रहा है और हम बकरीद की मिठाई देने जाते हैं। इस पर वह दरवाजा बंद कर लेता है। यह अपमान नहीं तो क्या है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed