फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   opposition will unite to make mayawati pm says om prakash chautala in sonipat

इनेलो ने मायावती को घोषित किया पीएम उम्मीदवार, कहा- हर वर्ग को मिलेगा फायदा

Mon, 08 Oct 2018 09:02 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोहाना/सोनीपत(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोहाना/सोनीपत(हरियाणा) Updated Mon, 08 Oct 2018 09:02 AM IST
विज्ञापन
opposition will unite to make mayawati pm says om prakash chautala in sonipat
सम्मान समारोह रैली

इनेलो की सम्मान समारोह रैली में बसपा सुप्रीमो मायावती भले मौजूद नहीं रहीं, लेकिन इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला ने उन्हें प्रधानमंत्री पद का प्रत्याशी घोषित कर दिया। वहीं, बसपा के पदाधिकारियों ने ओमप्रकाश चौटाला को हरियाणा का सीएम घोषित किया। रैली हरियाणा के सोनीपत स्थित गोहाना में आयोजित की गई।

विज्ञापन


ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि सभी विपक्षी दलों को एकत्र करके मायावती को प्रधानमंत्री के पद पर बैठाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि किसान, कमेरा और पिछड़ा वर्ग सत्ता में होगा तो हर किसी को लाभ होगा। इसके लिए इनेलो और बसपा को एकजुट होकर काम करना होगा। चौटाला ने कहा कि इस समय देश की बड़ी दयनीय स्थिति है। हर वर्ग के लोग सरकार से परेशान हैं। महंगाई ने हर किसी की कमर तोड़ी हुई है। किसान कर्ज तले दबा जा रहा है। 

विज्ञापन

इसलिए रैली में नहीं आईं मायावती 

opposition will unite to make mayawati pm says om prakash chautala in sonipat
सम्मान समारोह रैली

गोहाना में रविवार को इनेलो की सम्मान समारोह रैली में बसपा सुप्रीमो मायावती नहीं पहुंचीं। उनके नहीं आने का कारण पांच राज्यों में चुनाव रैलियों में व्यस्त होना बताया गया। बसपा प्रदेशाध्यक्ष प्रकाश भारती ने कहा कि 25 सितंबर की रैली में मायावती का आना तय था, लेकिन उस समय बारिश के कारण रैली नहीं हो सकी। जब गोहाना रैली के लिए तारीख तय की गई तो उस समय तक उनका चुनाव वाले पांच राज्यों का कार्यक्रम तय हो चुका था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed