{"_id":"61e98d411767912dbd3cb2bf","slug":"opposition-parties-target-punjab-cm-charanjit-singh-channi-over-ed-raid","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: प्रवर्तन निदेशालय के छापों से गरमाई पंजाब की सियासत, मुख्यमंत्री चन्नी को घेरने में जुटे विपक्षी दल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब: प्रवर्तन निदेशालय के छापों से गरमाई पंजाब की सियासत, मुख्यमंत्री चन्नी को घेरने में जुटे विपक्षी दल
Thu, 20 Jan 2022 10:03 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 20 Jan 2022 10:03 PM IST
सार
प्रवर्तन निदेशालय के छापे से पंजाब में सियासत तेज हो गई है। विपक्षी दलों ने छापे के सहारे सीएम चरणजीत सिंह चन्नी पर निशाना साधना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
हरसिमरत कौर बादल, चरणजीत सिंह चन्नी व अरविंद केजरीवाल।
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के छापों को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी सियासी दलों के निशाने पर आ गए हैं। भाजपा, आप और शिअद के इस मामले को लेकर एक ही सुर हो गए हैं और वे लगातार चन्नी पर हमले कर रहे हैं। भाजपा ने मुख्यमंत्री से पूछा है कि यह 10 करोड़ रुपये कहां से आए हैं। आप ने भी सियासी हमला करते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री ने 111 दिन की सरकार में कमाल ही कर दिया है।
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महासचिव सुभाष शर्मा ने चंडीगढ़ में गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री चन्नी से पूछा है कि ईडी के छापे में बरामद 10 करोड़ रुपये कहां से आए हैं। 12 लाख की रोलेक्स घड़ी कौन पहन रहा था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब बेनकाब हो गई है।
विज्ञापन
इधर, आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि ईडी की रेड में कांग्रेस के आम आदमी की असलियत सामने आ गई है।
रेड में अब तक आम आदमी के रिश्तेदारों से 10 करोड़ से ज्यादा की नकद रकम, 56 करोड़ रुपये की बैंक एंट्रियां, महंगी कारों के कागजात मिल चुके हैं। दो दिन की रेड में करोड़ों रुपये का खुलासा हो चुका है। उन्होंने कहा कि यह पंजाब का पैसा कांग्रेस के आम आदमी के पास कैसे पहुंचा। चुनाव में पंजाब के लोग इसका कांग्रेस के नेताओं से हिसाब मांगेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री चला रहे रेत माफिया: हरसिमरत कौर बादल
पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने कहा है कि पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के परिवार के सदस्यों ने 111 दिन के मुख्यमंत्री के कार्यकाल के दौरान रेत खनन के जरिये करोड़ों रुपये कमा लिए हैं। ईडी द्वारा मुख्यमंत्री के भतीजे के आवास पर छापे और 11 करोड़ रुपये के सामान और पैसे की वसूली के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि राज्य में रेत माफिया चन्नी द्वारा चलाया जा रहा है। उन्होंने यह भी मांग की है कि स्वघोषित गरीब मुख्यमंत्री को पंजाबियों को बताना चाहिए कि उनके सबसे करीब रिश्तेदार के पास 11 करोड़ रुपये की बेनामी धनराशि कैसे पाई गई।
आम आदमी की झूठी छवि का हुआ भंडाफोड़: शर्मा
पंजाब भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा कि ईडी के छापों ने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के करीबी संबंधियों के घरों से मुख्यमंत्री के संरक्षण में रेत माफिया संचालित होने का भंडाफोड़ किया है। इस रेड ने मुख्यमंत्री चन्नी के आम आदमी होने की झूठी छवि का भी पर्दाफाश कर दिया है। यह बहुत शर्मनाक है कि उनके भतीजे के पास से 10 करोड़ की राशि, रोलेक्स घड़ियां और 21 लाख का सोना बरामद हुआ है। शर्मा ने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिनको राज्य के हितों की रक्षा करनी चाहिए वही सूबे की संपदा को अपने संबंधियों के माध्यम से लूट रहे हैं।