फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Opposition parties surrounded Mann govt on free electricity scheme in Punjab

पंजाब में फ्री बिजली पर घमासान: कांग्रेस और शिअद ने गिनाईं सरकार की शर्तें, भाजपा ने भी साधा निशाना

Sun, 24 Jul 2022 09:37 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 24 Jul 2022 09:37 PM IST
सार

भाजपा ने कहा कि सरकार ने पंजाब को जातपात के आधार पर बांटना शुरू कर दिया है। अब मान सरकार के निर्धारित शर्तों के मुताबिक पंजाब की 80 प्रतिशत जनता इस तथाकथित योजना का लाभ लेने से वंचित रह जाएगी।

विज्ञापन
Opposition parties surrounded Mann govt on free electricity scheme in Punjab
प्रताप सिंह बाजवा, दलजीत सिंह चीमा और राजा वड़िंग। - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब में हर माह 300 यूनिट मुफ्त बिजली की अधिसूचना जारी होने के बाद सियासी घमासान मच गया है। कांग्रेस और अकाली दल ने मुफ्त बिजली पर सरकार की शर्तों को गिनाया। कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि मुफ्त बिजली तो अभी मिली नहीं है, हां नया घोषणा पत्र जरूर मिल गया है। भारतीय जनता पार्टी ने भी इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन


प्रदेश भाजपा महासचिव जीवन गुप्ता ने बिजली उपभोक्ताओं को दो महीने में 600 यूनिट मुफ्त बिजली देने पर सीएम भगवंत मान को आड़े हाथों लिया और कहा कि आप सरकार पंजाब की भोली-भाली जनता को मूर्ख बनाकर धोखा कर रही है। उन्होंने सरकार की निंदा की और कहा कि भगवंत मान व अरविंद केजरीवाल ने अपने चुनावी वादों में पंजाब के हर घर के सभी बिजली उपभोक्ताओं (हर वर्ग) को 300 यूनिट बिजली प्रति महीना मुफ्त देने की घोषणा की थी, जिससे अब भगवंत मान सरकार मुकर गई है। 
विज्ञापन


सरकार ने पंजाब को जातपात के आधार पर बांटना शुरू कर दिया है। अब मान सरकार के निर्धारित शर्तों के मुताबिक पंजाब की 80 प्रतिशत जनता इस तथाकथित योजना का लाभ लेने से वंचित रह जाएगी। मान दावा करते थे कि पंजाब के 51 लाख से अधिक परिवार इसका लाभ उठाएंगे लेकिन सर्कुलर ने स्पष्ट कर दिया है कि सरकार पंजाबियों को एक बार फिर से मूर्ख बना रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

किस नेता ने क्या कहा
पंजाब में इस योजना का लाभ सरकारी कर्मचारियों को नहीं मिल पाएगा, क्योंकि अधिकांश कर्मचारी इनकम टैक्स के दायरे में आते हैं। यह सीधी बात है कि पंजाब में सिर्फ कुछ परिवारों को इसका फायदा मिलेगा। पंजाबियों को फ्री बिजली मिले या न मिले लेकिन नया घोषणा पत्र जरूर मिल गया है। - प्रताप सिंह बाजवा, नेता प्रतिपक्ष, पंजाब विधानसभा।

आम आदमी पार्टी की फ्री बिजली की गारंटी महज सियासी स्टंट साबित हुई। सरकार की हिदायतों के मुताबिक जो भी परिवार इनकम टैक्स देता है, सरकारी पेंशन लेता है या सरकारी कर्मचारी है तो उन्हें इसका लाभ नहीं मिलेगा। सरकार ने शर्तें लगाकर पंजाबियों से धोखा किया है। - अमरिंदर राजा वड़िंग, अध्यक्ष, पंजाब कांग्रेस।

सरकार की शर्तों से 80 प्रतिशत परिवार मुफ्त बिजली सुविधा से बाहर हो गए हैं। यह हैरानीजनक है कि कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री ने इस योजना से 51 लाख परिवारों को फायदा पहुंचने का दावा किया था। अब यह शर्तों वाला नोटिफिकेशन आ गया है। साफ है कि सरकार के दावे खोखले और जमीनी हकीकत से दूर हैं। - डॉ. दलजीत सिंह चीमा, प्रवक्ता, शिअद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed