फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Opposition parties raised questions on Punjab law and order

Punjab: कानून-व्यवस्था पर सवाल, विपक्ष बोला- जनता डर रही, CM दूसरे प्रदेशों में चुनाव प्रचार में जुटे

Fri, 11 Nov 2022 01:15 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 11 Nov 2022 01:15 AM IST
सार

पंजाब भाजपा के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा है कि आम आदमी पार्टी के राज में पंजाब में गैंगस्टरिज्म बढ़ रहा है, जिसे रोकने में वर्तमान सरकार विफल रही है। जबसे आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब में आई है, तब से ऐसी घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं।

विज्ञापन
Opposition parties raised questions on Punjab law and order
सीसीटीवी में कैद डेरा अनुयायी की हत्या की वारदात। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पुलिस की मौजूदगी में पंजाब में हुई दो हत्याओं के बाद सरकार विपक्ष के निशाने पर आ गई है। मुख्यमंत्री को हिमाचल चुनाव के बीच में ही पुलिस अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था पर चर्चा के लिए बैठक बुलानी पड़ी। सरकार के सात माह के कार्यकाल के बाद अचानक बिगड़ी कानून व्यवस्था को लेकर आप सरकार भी चिंतित है। उधर, कांग्रेस और भाजपा के नेताओं ने सरकार को अनुभवहीन और अक्षम करार देते हुए आरोप लगाया कि राज्य में अराजकता का माहौल बनने लगा है।

विज्ञापन


भाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गुरुवार को ट्वीट किया- हर रोज कत्ल, दिनदहाड़े गोलीबारी, दुख की बात है कि पंजाब अराजकता की ओर बढ़ रहा है। भगवंत मान की अगुवाई वाली सरकार यह सब रोकने के लिए कुछ नहीं कर सकी। मैं उनसे दृढ़ता से आग्रह करता हूं कि इससे पहले कि हम 80 के दशक के काले युग की ओर बढ़ें, प्रदेश की कानून व्यवस्था पर ध्यान देना शुरू कर दें।
विज्ञापन


पंजाब भाजपा के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा है कि आम आदमी पार्टी के राज में पंजाब में गैंगस्टरिज्म बढ़ रहा है, जिसे रोकने में वर्तमान सरकार विफल रही है। जबसे आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब में आई है, तब से ऐसी घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं। जब भी ऐसी घटनाएं होती हैं, मुख्यमंत्री का ट्वीट सामने आता है कि शांति भंग नहीं होने दी जाएगी लेकिन हत्याएं जारी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सांसद और भाजपा नेता सुनील जाखड़ ने कहा है कि कोटकपूरा में दिनदहाड़े प्रदीप शर्मा की हत्या और हाल ही में अमृतसर में सुरक्षा घेरे के बीच शिवसेना नेता सुधीर सूरी की हत्या, राज्य में कानून-व्यवस्था की पोल खोल रही है। मुख्यमंत्री के पास गृह विभाग भी है लेकिन शांतिप्रिय लोगों को झकझोर देने वाली ऐसी घटनाओं के बावजूद वह गुजरात और हिमाचल प्रदेश में चुनाव प्रचार को प्राथमिकता दे रहे हैं।

पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा है कि आम आदमी पार्टी की सरकार अपनी जिम्मेदारी से पूरी तरह भाग चुकी है और पंजाब में अराजकता फैल चुकी है। लोगों ने कानून अपने हाथ में लेकर हत्याएं करनी शुरू कर दी हैं, जो राज्य के लिए खतरे की घंटी है। कोटकपूरा में एक डेरा प्रेमी की हत्या का जिक्र करते हुए वड़िंग ने कहा कि किसी भी हत्या को जायज नहीं ठहराया जा सकता और किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जानी चाहिए।

पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता राजिंदर कौर भट्ठल ने कहा कि कोटकपूरा हत्याकांड ने पंजाब में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। 1980 के दशक में पंजाब को बांटने और हिंदू-सिख एकता को खंडित करने की साजिश रची गई थी, इसलिए अब सरकार को गंभीरता से कार्रवाई करनी चाहिए। 

पंजाब प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अमित विज ने कहा कि पंजाब के हालात बिगड़ते जा रहे हैं। कानून व्यवस्था बिगड़ती जा रही है और मुख्यमंत्री चुनावी दौरे कर रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री मान से अपील की है कि वे पहले अपना घर संभालें। उन्होंने सरकार से ऐसी घटनाओं को तुरंत रोकने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed