फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Opposition parking tender Grain Market Association protested contractor charged terms and conditions

पार्किंग टेंडर का विरोध, ग्रेन मार्केट एसोसिएशन ने किया प्रदर्शन, ठेकेदार के अनुसार टेंडर के नियम व शर्तें बनाने का लगाया आरोप

Tue, 22 Sep 2020 11:18 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Opposition parking tender Grain Market Association protested contractor charged terms and conditions
चंडीगढ़। ग्रेन मार्केट एसोसिएशन ने पार्किंग के लिए किए टेंडर के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान एसोसिएशन ने आरोप लगाया कि टेंडर प्रक्रिया में नियम व शर्तें ठेकेदार के अनुसार तैयार की गई हैं। इस टेंडर को रद्द किया जाना चाहिए। इसके लिए चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर को भी शिकायत दी गई है।
विज्ञापन

एसोसिएशन के प्रधान रामकरण गुप्ता ने कहा कि कोरोना के चलते व्यापारी पहले से ही आर्थिक मंदी से जूझ रहे हैं। मार्केट कमेटी ऐसी स्थिति में भी गलत शर्तों वाला पार्किंग टेंडर लागू करके करोड़ों रुपये कमाना चाहती है। इतना ही नहीं मार्केट के मुख्य प्रवेश मार्ग पर पुलिस बैरिकेड लगाकर इसे बंद कर दिया गया है। इससे ग्राहकों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। एसोसिएशन के महासचिव मोहित सूद ने कहा कि अभी तो एक दिन की हड़ताल कर रहे हैं, लेकिन टेंडर रद्द नहीं किया गया तो हमें अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाना पड़ेगा। पार्किंग रेट को पिछले टेंडर की तुलना में पांच गुना बढ़ा दिया गया है। पार्क हुए वाहन पर 2 घंटे बीत जाने के उपरांत फीस बढ़ाने के नियम भी गलत तरीके से बढ़ाए गए हैं। कमाई के लिए दुकानों के सामने की सड़क को अवैध रूप से पार्किंग एरिया घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पहले वर्ष साइकिल रिक्शा/रेहड़ी को 20 रुपये प्रतिदिन और व्यावसायिक वाहनों को 50 से 250 रुपये प्रतिदिन पार्किंग फीस देनी होगी, जो अगले चार सालों तक प्रति वर्ष बढ़ती जाएगी। वहीं ठेका भी पहले वाले ठेकेदार को ही दिया गया है। उन्होंने इस टेंडर को गलत ठहराते इसकी प्रक्रिया की जांच करने की मांग की। इस मौके पर कमेटी के चेयरमैन सत प्रकाश अग्रवाल, चंडीगढ़ व्यापार मंडल के चेयरमैन चरनजीव सिंह, मुख्य सलाहकार राज कुमार बंसल, वरिष्ठ उपप्रधान सीता राम आहूजा, वित्त सचिव राजकुमार गुप्ता सहित काफी संख्या में रेहड़ी-फड़ी वाले मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामाजिक दूरी का नहीं रखा ध्यान
विरोध जताने के बीच लोग सामाजिक दूरी का ध्यान रखना ही भूल गए। ज्यादातर लोगों ने मास्क लगा रखा था, लेकिन नाक व मुंह खुला था। वहीं सत्संग भवन के अंदर तो जैसे घुसना मुश्किल था। वहीं अंदर भी लोग एक-दूसरे के पास में ही बैठे थे।
बूम बैरियर लगने से नहीं कर पाएंगे बिल्टी की चोरी
वहीं दूसरी ओर ठेकेदार मोहम्मद इदस्सर ने कहा कि हमने टेंडर प्रक्रिया को पूरा करके टेंडर लिया है। प्रक्रिया सभी के लिए खुली थी। ऐसी स्थिति में हम पर आरोप लगाने वाले एसोसिएशन के प्रधान व महासचिव माफी मांगे नहीं तो हम अदालत जाएंगे। अब यह लोग बूम बैरियर लगने से डर रहे हैं क्योंकि इससे बिल्टी की चोरी नहीं कर पाएंगे। किसी अन्य कंपनी को टेंडर लेने से हमने रोका नहीं था।

एसडीएम ने बुलाई बैठक, दिया आश्वासन
एसडीएम नाजुक कुमार ने शाम को एसोसिएशन की बैठक बुलाई। इस दौरान कर्मचारियों ने एसडीएम के सामने समस्याएं रखीं। एसडीएम ने आश्वासन दिया कि डीसी मनदीप सिंह बराड़ के सामने सभी बिंदुओं को रखेंगी। साथ ही उनका निराकरण कराएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed