फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Opposition leaders are half in jail and half on bail: Nadda

विपक्ष के नेता आधे जेल और आधे बेल पर : नड्डा

Sat, 11 May 2024 01:44 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2024 01:44 PM IST
विज्ञापन
Opposition leaders are half in jail and half on bail: Nadda
चंडीगढ़। सेक्टर-27 के रामलीला ग्राउंड में शुक्रवार को भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी संजय टंडन के समर्थन में विजय संकल्प रैली का आयोजन हुआ। इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने विपक्ष पर जोरदार प्रहार करते हुए कहा कि विपक्ष के आधे नेता जेल और आधे बेल पर हैं। इंडिया गंठबंधन पर हमला करते हुए कहा कि ये घमंडिया गठबंधन दो बातों पर अलायंस है। इनको आम लोगों से कोई लेना देना नहीं है। विपक्ष की सभी पार्टियां परिवार बचाने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पनडुब्बी घोटाला, अगस्ता, कोयला, चीनी, चावल में ही घोटाला नहीं किया बल्कि आकाश और पाताल में भी घोटाला किया। अखिलेश ने गोमती रीवर फ्रंट और लैपटॉप सहित अन्य घोटाला किए। लालू ने चारा घाया। नौकरी के बदले में जमीन हड़पी। कविता ने शराब घोटाला, टीएमसी ने टीचर घोटाला किया। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी, पी चिदंबरम, कार्तिक चिदंबरम, संजय सिंह सभी बेल पर हैं। आज केजरीवाल बेल पर आए हैं। उन्होंने उपस्थित जनसमूह से पूछा कि क्या आप ऐसे लोगों को आने देंगे।
विज्ञापन

जेपी नडडा ने कहा कि विकसित भारत के संकल्पों को पूरा करना है। उन्होंने राहुल गांध पर हमला बोलते हुए कहा कि संविधान की किताब लेकर राहुल गांधी चलते हैं लेकिन पढ़ते नहीं हैं। बाबा साहब ने कहा था कि धर्म के नाम पर आरक्षण नहीं होगा। लेकिन कांग्रेस की सरकारों ने एससी और एसटी व ओबीसी का हिस्सा मारकर मुस्लिम तुष्टिकरण कर रिजर्वेशन दिया। उन्होंने सैम पित्रोदा के बयान पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश सुरक्षित है। पहले कश्मीर में गोली चलती थी, तब पश्चिमी कमान में फोन आता। वे दिल्ली फोन करते करते। दिल्ली कहता आगे हुकुम का इंतजार करो। अब घुस कर मारने की बात है। कांग्रेस ने सर्जिकल स्ट्राइक का प्रूफ मांगते थे। उन्होंने कहा कि संजय टंडन का जीता दीजिए। आपका लाल डोरा सहित सभी काम पूरे हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार तीसरी बार बनने पर 70 वर्ष से ऊपर सभी लोगों का पांच लाख रुपये का आयुष्मान कवर किया जाएगा। इस मौके पर संजय टंडन, प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र मल्होत्रा, शक्ति प्रकाश देवशाली, देवेंद्र सिंह बबला, रामबीर भटटी सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed