फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Operation Blue Star, Amritsar Police seized two hand grenades from two motorcycle riders

ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी से पहले अमृतसर में मिले हैंड ग्रेनेड, पुलिस और प्रशासन में मचा हड़कंप

Sun, 02 Jun 2019 06:07 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sun, 02 Jun 2019 06:07 PM IST
विज्ञापन
Operation Blue Star, Amritsar Police seized two hand grenades from two motorcycle riders
हैंड ग्रेनेड - फोटो : एएनआई

ऑपरेशन ब्लू स्टार की 35वीं बरसी के मद्देनजर पंजाब पुलिस और अर्धसैनिक बलों द्वारा जारी हाई अलर्ट के बावजूद मोटरसाइकिल सवार दो नौजवान दो हैंड ग्रेनेड से भरा बैग फेंक कर भाग गए। रविवार को श्री गुरु राम दास जी अंतरराष्ट्रीय सड़क पर स्थित गांव हर्षाछीना-कुकडांवाला में लगाए गए नाके के दौरान अजनाला की तरफ से आ रहे दो बाइक सवारों को रोकने का प्रयास किया गया तो इन युवकों ने भागने की कोशिश की। 

विज्ञापन


नाके पर खड़े पुलिसकर्मियों ने उनके पीछे भागना शुरू किया। इसी दौरान एक पुलिस वाले का हाथ मोटर साइकिल में पीछे बैठे एक नौजवान के पीठ पर लटके बैग की बेल्ट में फंस गया। उस नौजवान ने बचने के लिए अपनी पीठ से बैग को उतारकर फेंक दिया और फरार हो गए। बैग की तलाशी के दौरान उसमें से दो हैंड ग्रेनेड मिले। दोनों हैंड ग्रेनेड एक गत्ते में लपेटे हुए थे।

विज्ञापन


उनके एक तरफ बी/03 और दूसरी तरफ दो जनवरी 2001 लिखा हुआ था। दोनों हैंड ग्रेनेड का रंग हरा है और उनमें पिन लगे हुए थे। बैग की तलाशी के दौरान उसमे एक मोबाइल फोन भी मिला है। पुलिस ने दोनों हैंड ग्रेनेड अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मोबाइल के नंबरों की जांच की जा रही है। पुलिस पूरे क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।

रविवार को जहां दोनों नौजवान हैंड ग्रेनेड फेंक कर भागे, उससे कुछ ही किलोमीटर दूर स्थित निरंकारी भवन में पिछले साल नवंबर में दो आतंकवादियों ने हैंड ग्रेनेड से ही हमला किया था। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई थी। कुछ दिन पूर्व अमृतसर से बबर खालसा इंटरनेशनल(बीकेआई) के दो आतंकवादी  गिरफ्तार किए गए थे।

पूछताछ के दौरान उनसे मिले इनपुट के बाद अमृतसर के देहात इलाकों में पुलिस ने गस्त बड़ा दी थी। खुफिया एजेंसी को जानकारी मिली थी की ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी के दौरान आतंकवादियों के स्लीपर सेल बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं।

यह आतंकवादी प्रदेश में एक समुदाय के लोगों को टारगेट करने के फिराक में थे। ताकि पंजाब में सम्रदायिक दंगे करवाए जा सकें। दोनों आतंकवादी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के संम्पर्क में थे। अमृतसर देहात के एसएसपी बिक्रमजीत दुगल ने कहा की पूरे क्षेत्र में नाकाबंदी बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed