फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   opening of toilet and credit war of Traders and councilors

शौचालय पर व्यापारी और पार्षद में तकरार

Tue, 10 Jun 2014 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मनीमाजरा
ब्यूरो/अमर उजाला, मनीमाजरा Updated Tue, 10 Jun 2014 01:08 AM IST
विज्ञापन
opening of toilet and credit war of Traders and councilors

शौचालय का अभी नींव पत्थर ही रखा गया है। लेकिन, इसको बनाने का श्रेय लेने के लिए जोर अजमाईश शुरू हो गई है।

विज्ञापन


सोमवार सुबह 11 बजे जब मनसा देवी रोड स्थित जामा मस्जिद के सामने शौचालय का नींव पत्थर रखे जाना था। इससे पहले ही मनीमाजरा के व्यापारियों और वार्ड नंबर-25 के पाषर्द गुरचरण दास काला में तकरार शुरू हो गई।

मामला यहां तक बढ़ गया कि व्यापारियों ने मनीमाजरा पुलिस स्टेशन में पार्षद के खिलाफ अभद्र व्यवहार और गाली गलौज करने की शिकायत दे दी।

संयुक्त व्यापार मंडल के प्रधान ओम प्रकाश बुद्घिराजा ने शिकायत में कहा वार्ड नंबर-26 में बनने वाली शौचालय को लेकर वह कई बार नगर निगम के अधिकारी से मिले। इसके बाद वार्ड 26 के पार्षद देस राज गुप्ता से मिलकर इसका काम शुरू।
विज्ञापन


उन्होंने बताया जब व्यापार मंडल के चेयरमैन नरेश कुमार पन्ना, महासचिव स्वर्ण सिंह, वार्ड प्रधान नितिन कपूर, प्रदीप बागरा, प्रवीण गुप्ता, वीसम मोहम्मद, कुलदीप ढिल्लो, मिन्टू मनचंदा के साथ उद्घाटन स्थल पर पहुंचे तो वहां वार्ड नंबर 25 के पार्षद गुरचरण दास काला भी पहुंच गए और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को गालियां देने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पार्षद गुरचरण दास काला ने कहा कि उन्होंने किसी को गाली नहीं दी, न ही किसी के साथ कोई अभद्र व्यवहार किया है। उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि इस शौचालय को बनाने में व्यापार मंडल का कोई रोल नहीं है।

14 लाख से बनेगा शौचालय
वार्ड नंबर 26 के पार्षद देसराज गुप्ता ने बताया कि जामा मस्जिद के सामने नाले के साथ लोगों की मांग पर शौचालय का निर्माण किया जा रहा है। 14 लाख रुपये की लागत से बनने वाले शौचालय का नींव पत्थर सोमवार को पार्षद देस राज गुप्ता ने वार्ड नंबर 25 के पार्षद गुरचरण दास काला के साथ रखा।


इस दौरान नगर निगम पब्लिक हेल्थ के अधिकारी और भाजपा नेता गणेश दत्त पांडे, घनश्याम बंसल, विनोद अग्रवाल, प्रदीप ठाकुर, तेजिंदर शर्मा और सुशील जैन भी मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed