{"_id":"a5beb702b27040154b6960a9b2b87208","slug":"opening-of-new-e-sampark-center-for-public-facilities-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन सुविधाओं के लिए खुला नया ई-संपर्क सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन सुविधाओं के लिए खुला नया ई-संपर्क सेंटर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 01 Jan 2016 11:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के सभी कोनों को ई-गवर्नेंस से लैस करने के उद्देश्य से वीरवार को सेक्टर-32 में नया ई-संपर्क सेंटर खोला गया। इस 16वें ई-संपर्क सेंटर की शुरुआत एडवाइजर विजय कुमार देव ने की।
विज्ञापन
यह संपर्क सेंटर भी शहर के अन्य सेंटरों पर मिलने वाली सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाएगा। इस सेंटर से सेक्टर-29, 30, 31, 33 और 34 वासियों को बिजली-पानी जैसी जन सुविधाओं के बिल डेबिट/क्रेडिट कार्ड से भरे जा सकेंगे। संपर्क सेंटर पर 5 काउंटर बनाए गए हैं।
विज्ञापन
इस मौके पर एडवाइजर विजय कुमार देव ने कहा कि लोगों को तेजी से विश्वसनीय सुविधाएं उपलब्ध करवाने केलिए लगातार इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाया जा रहा है। यह संपर्क सेंटर इसी का उदाहरण है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आईटी डिपार्टमेंट के प्रयासों का ही नतीजा है तो अभी तक 6 बड़े अवॉर्ड मिल चुके हैं। आईटी डायरेक्टर प्रिंस धवन ने कहा कि संपर्क सेंटर पब्लिक सर्विस डिलीवरी सिस्टम की रीढ़ है। इस मौके पर चंडीगढ़ बीजेपी के अध्यक्ष संजय टंडन और काउंसलर हीरा नेगी भी मौजूद रहीं।