फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   OPD registration started in 10 sampark kendra to reduce pressure in GMSH 16

चंडीगढ़: जीएमएसएच-16 में दबाव कम करने की कवायद, 10 संपर्क केंद्रों पर ओपीडी पंजीकरण शुरू

Mon, 18 Oct 2021 12:49 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 18 Oct 2021 12:49 PM IST
सार

जीएमएसएच-16 में दवाब कम करने के लिए चंडीगढ़ के 10 संपर्क केंद्रों में ओपीडी पंजीकरण की सुविधा शुरू कर दी गई है। इन केंद्रों पर पंजीकरण कराने के बाद मरीज जीएमएसएच-16 में अपना इलाज करवा सकते हैं। वहीं ऑनलाइन पंजीकरण को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। 

विज्ञापन
OPD registration started in 10 sampark kendra to reduce pressure in GMSH 16
संपर्क केंद्र में पंजीकरण कराने पहुंचे लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जीएमएसएच-16 में भीड़ को नियंत्रित करने के उद्देश्य से सोमवार से 10 संपर्क केंद्रों में ओपीडी पंजीकरण सुविधा शुरू कर दी गई है। मरीजों ने इन संपर्क केंद्रों पर 10 रुपये का शुल्क जमा कर अपना पंजीकरण करवाया। पंजीकरण सुबह आठ बजे से 11 बजे तक हुआ। हालांकि सुविधा की जानकारी न होने के कारण पहले दिन संपर्क केंद्रों पर कम संख्या में ही मरीज पंजीकरण कराने पहुंचे। 

विज्ञापन


जीएमएसएच-16 की ओपीडी में पंजीकरण काउंटर पर मरीजों को इस सुविधा से संबंधित जानकारी दी गई, ताकि वे अगली बार इसका लाभ उठा सकें। इस पायलेट प्रोजेक्ट का शुभारंभ 10 सितंबर को सेक्टर 15 स्थित संपर्क केंद्र पर किया जा चुका है। प्रशासन के अनुसार पीजीआई और जीएमसीएच 32 को भी इससे जोड़ने की तैयारी की जा रही है। हालांकि उसमें थोड़ा वक्त लगेगा। 
विज्ञापन


इस सुविधा के अंतर्गत ऑनलाइन पंजीकरण को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। बार कोड आधारित ओपीडी कार्ड जारी करने के उद्देश्य से जीएमएसएच- 15 में एक अलग काउंटर की व्यवस्था की गई है। अब ऑनलाइन पंजीकरण के बाद मरीज बिना किसी परेशानी के विशेष काउंटर से ओपीडी कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। इन सबके बीच जीएमएसएच-16 में फ्री वॉक इन रजिस्ट्रेशन की मौजूदा प्रणाली भी बिना किसी बदलाव के उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन सुविधा केंद्रों पर मिलेगा सुविधा

  • संपर्क केंद्र, सेक्टर-10
  • संपर्क केंद्र, सेक्टर-15
  • संपर्क केंद्र, सेक्टर-40
  • संपर्क केंद्र, सेक्टर-43
  • संपर्क केंद्र, इंडस्ट्रीयल एरिया फेज 1
  •  संपर्क केंद्र, धनास
  • संपर्क केंद्र, मौली जागरण
  • संपर्क केंद्र, बापू धाम
  • संपर्क केंद्र, मनीमाजरा
  • संपर्क केंद्र, मलोया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed