फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Only mild fever is treated in civil hospital, referral is being done in case of serious fever.

Chandigarh News: सिविल अस्पताल में हल्के बुखार का ही इलाज, गंभीर होने पर किया जा रहा रेफर

Sat, 04 Nov 2023 02:05 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Nov 2023 02:05 AM IST
विज्ञापन
Only mild fever is treated in civil hospital, referral is being done in case of serious fever.
मोहाली। सरकारी अस्पताल फेज-6 हल्के बुखार के इलाज के लिए तो ठीक है, लेकिन हालत गंभीर है तो लोगों को अपने परिजनों को चंडीगढ़ ले जाना चाहिए, क्योंकि यहां पर इलाज की पूरी सुविधाएं नहीं हैं। डेंगू के इलाज की बात करें तो अस्पताल के पास रैंडम डोनर प्लाज्मा की सुविधा ही नहीं है।जानकारी के मुताबिक ठंड बढ़ने के बाद भी जिले में अभी भी लगातार डेंगू के मरीज सामने आ रहे हैं। जिले में शुक्रवार को डेंगू के 19 नए मामले सामने आए हैं। नवंबर के तीन दिनों में डेंगू के 54 मामले सामने आए हैं। वहीं, पिछले महीने अक्तूबर में पूरे जिले में 454 मामले सामने आए थे, जिनमें से 299 मरीजों को फेज-6 सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। इन 299 मरीजों में करीब 30 बच्चे भी थे। इनमें से 45 मरीजों को रेफर करना पड़ा।
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन ने बताया कि डेंगू के मरीजों को अगर खून निकलने की समस्या या फिर अगर उनके सेल 20 हजार से कम रह जाए तो उन्हें रेफर कर दिया जाता है। इसका एक कारण यह भी है कि अस्पताल के पास रैंडम डोनर प्लाज्मा की सुविधा नहीं है।
विज्ञापन


माह डेंगू के मामले
जनवरी से जुलाई तक 29 केस
अगस्त 147 केस
सितंबर 275 केस
अक्तूबर 454 केस
नवंबर 54 केस
नोट : तीन नवंबर तक के मामले

जिले में एक साल पहले आए थे 1400 मामले
एक साल पहले 2022 में डेंगू के 1400 मामले में सामने आए थे और छह मरीजों की मौत भी हुई थी। वहीं, मोहाली जिला पिछले कई सालों से डेंगू का हॉट स्पॉट भी बना हुआ है। डेंगू के प्रभाव को कम करने के लिए स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन भी लगातार प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फेज-3बी2 में हर शुक्रवार डेंगू पर वार मुहिम के तहत की जांच
हर शुक्रवार डेंगू पर वार मुहिम के तहत जिले के अलग-अलग सरकारी और निजी स्कूल में जांच की गई। इसी के तहत शहर के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल फेज-3बी2 में भी स्वास्थ्य विभाग की ओर से जांच की गई। इस दौरान वहां डीएचओ डॉ. सुभाष भी रहे। साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने मंदिरों और गुरुद्वारों से डेंगू की जागरूकता के लिए घोषणा करने की अपील भी की है।


डेंगू के मरीजों की इस बार कमी देखने को मिली है। वहीं लोगों को कुछ दिन और अभी जागरूक रहने की जरूरत है जब तक ठंड नहीं बढ़ती। वहीं, सरकार और स्वास्थ्य विभाग लोगों को जागरूक करने मुहिम भी चला रही है। - डॉ. महेश आहूजा, सिविल सर्जन, सिविल अस्पताल में फेज-6, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed