फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Only 20 people will be participate in marriage and funeral in Mohali

मोहाली में क्या खुलेगा, क्या रहेगा बंद, यहां पढ़ें- गाइडलाइन, शादी और अंतिम संस्कार में 20 लोग ही होंगे शामिल

Mon, 18 May 2020 10:59 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली ( पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली ( पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 18 May 2020 10:59 PM IST
सार

  • शाम सात से सुबह सात बजे तक रहेगा कर्फ्यू, जरूरी आवाजाही रहेगी
  • बंद पड़े जिले के सात सेवा केंद्रों में भी मंगलवार से शुरू होगा कामकाज
  • ग्रामीण क्षेत्रों में सभी व शहरी क्षेत्रों में ऑड-ईवन से खुलेंगी दुकानें

विज्ञापन
Only 20 people will be participate in marriage and funeral in Mohali
मोहाली प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला।

विस्तार

लॉकडाउन में लोगों की परेशानियों को दूर करने के लिए जिला प्रशासन काम कर रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को जिला मजिस्ट्रेट ने फैसला लिया कि अब बैंक अपने पूरे स्टाफ के साथ काम करेंगे। साथ ही बैंकों में नियमित पब्लिक डीलिंग होगी। इसी तरह शादी समारोह व अंतिम संस्कार में 20 लोग ही शामिल हो सकेंगे। 

विज्ञापन


इससे अधिक लोगों को समारोह में शामिल होने की अनुमति नहीं होगी। इस संबंध में आज्ञा संबंधित एसडीएम से लेनी होगी। डीसी गिरीश दियालन ने साफ किया है कि सीआरपीसी की धारा-144 के तहत आदेश जारी किए गए हैं और इनका उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- अमृतसर में बड़ी वारदात, धारदार हथियार से युवक का एक हाथ काटा, दूसरा कलाई से लटका
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को जिले में लॉकडाउन 4.0 लागू हो गया। इसी मामले को लेकर अधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें प्रत्येक चीज पर मंथन हुआ। इसके बाद इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं। वहीं, एक और फैसला लिया गया है कि कोविड-19 में जिन मुलाजिमों व अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

वे अपना काम नियमित करते रहेंगे। उन्हें दफ्तरों में नहीं बुलाया जाएगा। दफ्तरों के हेड इस बात को सुनिश्चित करेंगे कि ऐसे मुलाजिमों को अंदरूनी रोस्टर से राहत दी जाए। जरूरी आवाजाही को छोड़कर शाम सात बजे से सुबह सात बजे तक जिले में कर्फ्यू रहेगा।

बंद पड़े सेवा केंद्रों में शुरू होगा काम

कोरोना महामारी के चलते करीब 55 दिनों से बंद पड़े सेवा केंद्रों में दी जाने वाली सुविधाओं का लाभ लोग मंगलवार से उठा पाएंगे। डीसी गिरीश दियालन ने सेवा केंद्रों को तुरंत प्रभाव से शुरू करने के आदेश दिए हैं। सेवा केंद्र सुबह नौ से शाम पांच बजे तक काम करेंगे। केंद्रों पर पुलिसकर्मी भी तैनात रहेंगे। 

जिले में कुल सात सेवा केंद्र हैं। इनमें डीसी ऑफिस मोहाली, प्राइमरी हेल्थ सेक्टर फेज-3बी1 मोहाली, एसडीएम ऑफिस खरड़, सन्नी एनक्लेव, लालडू, स्पोटर्स कांप्लेक्स लोहगढ़ और माजरी शामिल हैं। इसके अलावा कोवा dgrpg.punjab.giv.in पर भी लॉग इन कर मुलाकात का समय हासिल किया जा सकता है। 

सेवा केंद्रों की तरफ से पहले चरण में सूचीबद्ध सेवाएं मुहैया करवाई जा रही हैं। इसके अलावा सेवा केंद्र में सामाजिक दूरी का पालन किया जाएगा। टाइप एक के सेवा केंद्र में पांच ऑपरेटर होंगे। इसके साथ ही टाइप दो में तीन व टाइप तीन सेवा केंद्र में दो ऑपरेटर सेवाएं देंगे।

ग्रामीण में सभी व शहरी क्षेत्रों में ऑड-ईवन से खुलेंगी दुकानें

सोमवार को डीसी गिरीश दियालन ने नई गाइडलाइन की जारी की हैं। इसके तहत ग्रामीण क्षेत्र में अब सारी दुकानें खुलेंगी। जबकि शहरी क्षेत्र में ऑड-ईवन फार्मूला लागू रहेगा। कोशिश यही है कि एक दिन कम से कम 50 फीसदी दुकानें खुली रहें। वहीं, दुकानें सुबह सात से शाम छह बजे तक खुलेंगी। रेस्तरां और भोजनालय भी खुलेंगे लेकिन केवल होम डिलीवरी ही होगी। नियमों का उल्लंघन करने पर प्रबंधन और ग्राहक दोनों जिम्मेदार होंगे। 

राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए एसओपी के तहत सैलून, स्पा आदि जैसी सेवाएं देने वाली दुकानें खोलने की अनुमति दी जाएगी। बिजली, प्लंबर, आईटी मरम्मत जैसे काम करने वालों को काम करने की अनुमति दी गई है। जबकि आवश्यक सामान जैसे भोजन, किराना, दूध, दवाई, रेस्तरां/ भोजनालयों, ऑटोमोबाइल और शराब के ठेकों को रोटेशन से राहत दी गई है। 

बाकी नियम व शर्तें पहले की तरह लागू रहेंगी। इंडस्ट्री व अन्य सेक्टरों को पहले की तरह राहत दी गई है। इसके अलावा लोग अब आसानी से आ जा सकते हैं। हालांकि स्कूटर पर एक व्यक्ति व चार पहिया वाहन में ड्राइवर समेत तीन लोग आ जा सकते हैं। सबको मास्क पहनना जरूरी किया गया है। 

बुजुर्गों और बच्चों पर ध्यान
जानकारी के मुताबिक जिला प्रशासन ने बुजुर्गों और बच्चों पर ध्यान दिया है। प्रशासन ने तय किया है कि 65 साल से अधिक उम्र के बुजुर्ग, मरीज, गर्भवती महिलाएं व 10 साल से कम उम्र के बच्चे घर पर रहेंगे। उन्हें कहीं पर आने-जाने की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा शॉपिंग मॉल, धार्मिक स्थान, ऑडिटोरियम व अन्य चीजें बंद रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed