{"_id":"b9bc220cccf3bcc33fb7e490d0266298","slug":"online-submission-of-water-bill-property-tax-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी और प्रॉपटी टैक्स की अदायगी से जुड़ी बड़ी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी और प्रॉपटी टैक्स की अदायगी से जुड़ी बड़ी सुविधा
अश्वनी कुमार/अमर उजाला, जीरकपुर
Updated Wed, 24 Jun 2015 03:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर परिषद द्वारा आगामी 15 अगस्त को जीरकपुर की जनता को एक तोहफा देने जा रहा है। इस दिन से नगर परिषद द्वारा लोगों को पानी, सीवरेज व प्रॉपर्टी टैक्स की अदायगी के लिए नगर परिषद कार्यालय में नहीं आना पड़ेगा, बल्कि लोग कम्पयूटर पर आनलाइन होकर अपने बिलों का भुगतान कर पाएंगे। हालांकि आनलाइन बिल की अदायगी पर छूट के लिए कोई प्रावधान नहीं रखा गया, लेकिन उपभोक्ताओं को आनलाइन बिल की अदायगी करने के लिए छूट देने संबंधी भी विचार चल रहा है।
विज्ञापन
अधिकतर लोग नहीं जा पाते बिल की अदायगी के लिए
जीरकपुर की आबादी पहले हजारों में मानी जाती थी जो कई गुणा बढ़कर अब लाखों में पहुंच गई है। पहले पानी व सीवरेज के बिलों की अदायगी के लिए लोगों को नगर परिषद के कार्यालय खुद जाकर इनकी अदायगी करनी पड़ती थी। अधिकतर लोग लंबी-लंबी लाइनों के चक्कर में बिल की अदायगी करने ही नहीं जाते थे।
विज्ञापन
इसके अलावा अधिकतर नौकरीपेशा लोगों बिल की अदायगी के लिए ऑफिस से छुट्टी लेकर सारा दिन परेशान रहना पड़ता था। जिस कारण बिलों की अदायगियां रह जाती थी।
आखिर क्या रही वजह बिलों को ऑनलाइन
पानी, सीवरेज व प्रापॅटी टैक्स आदि के बिलों को ऑनलाइन की मुख्य वजह जीरकपुर के प्रॉपर्टी बाजार में आई मंदी है। पहले नगर परिषद को नक्शे आदि पास होना अच्छी कमाई का साधन था। पिछले लंबे समय से प्रॉपर्टी बाजार में छाई मंदी ने नगर परिषद की आमदनी पर भी काफी अंतर देखने को मिला है।
विज्ञापन
आलम यह है कि नगर परिषद खुद का खर्च भी वहन नहीं कर पा रही। जिसके चलते नगर परिषद द्वारा छोटी-मोटी सर्विस के लिए लोगों को मामूली चार्ज लगाकर आय के साधन जुटाए जा रहे हैं।
नगर परिषद द्वारा पानी, सीवरेज व प्रापटी टैक्स की अदायगी के लिए साफ्टवेयर तैयार करवा लिया गया है। जिसमें शहरभर में चल रहे कनैक्शनों की जानकारी अपडेट की जा रही है। इस काम को पूरे होने में अभी दो माह का समय लगेगा और 15 अगस्त तक इसे हर हालत में शुरू कर दिया जाएगा।
- परविंद्र सिंह सराओं, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद जीरकपुर