फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   online shopping pre-cautions

ऑनलाइन शापिंग से पहले ये खबर जरूर पढ़ लें

Fri, 10 Oct 2014 12:49 PM IST
डिजिटल टीम/अमर उजाला, चंडीगढ़
डिजिटल टीम/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 10 Oct 2014 12:49 PM IST
विज्ञापन
online shopping pre-cautions

आप अगर कोई प्रोडक्ट आनलाइन खरीदने जा रहे हैं तो जरा सावधान। कहीं ऐसा न हो कि आप आनलाइन शापिंग में ठग लिए जाएं। हो कुछ ऐसा ही रहा है।

विज्ञापन


चंडीगढ़ पुलिस ने हाल ही में ठगी के ऐसे दो मामलों का खुलासा किया है। कई नामी कंपनियां जो कि आनलाइन शापिंग पोर्टल चला रही हैं वह भी प्रोडक्ट की वारंटी से इंकार कर रही हैं।
विज्ञापन


चंडीगढ़ पुलिस के साइबर सेल में अब तक आनलाइन शापिंग में गड़बड़ी के बीस मामले आ चुके हैं।

जरा रखें ध्यान

online shopping pre-cautions

1-आनलाइन शापिंग के ज्यादातर आफर आपको ई मेल पर मिलते हैं, इनमें सावधानी बरतें।
2-ईमेल की एकाउंट सेटिंग बदलते रहे, मेल रिकवरी आप्शन से सेटिंग अपडेट करें।
3-जी मेल में टू वे वेरिफिकेशन की सुविधा है। ऐसे में एकाउंट चालू करने के बाद आप अपना एकाउंट लाग इन करेंगे। कोड के सिस्टम के माध्यम से आपका एकाउंट वेरीफाई होगा। कोड डालने के बाद ही आपका मेल ओपन होगा।
4-साफ्टवेयर से अपने मेल को पर्सनल हार्ड डिस्क में डाउनलोड कर सकते हैं। इस सुविधा को अपने पीसी पर रखें। कोई अन्य व्यक्ति मेल को एक्सेस न करे।
5-आपके दोस्त के नाम से कोई ई मेल आए, जिसमें उसके विदेश में बैग खोने का हवाला देते हुए रुपये पासपोर्ट आदि की जानकारी देते हुए रुपये की मांग की हो तो उस पर विश्वास मत करें। यह फ्राड का नया तरीका है।
6-आनलाइन प्रोडक्ट खरीदते समय पोर्टल की जानकारी कर लें। ऐसा न हो कि पोर्टल पहले ही गड़बड़ी कर रहा है। पोर्टल के माध्यम से गारंटी, वारंटी और अन्य जानकारी लेकर और उसकी पुष्टि करके ही प्रोडक्ट का आर्डर करें।
7-कोशिश करें कि जिस कंपनी का प्रोडक्ट आप मंगवा रहे हैं उसको देखने के बाद ही पेमेंट करें। कई आनलाइन पोर्टल ऐसी सुविधा देती हैं। प्रोडक्ट कौन से कुरियर से आ रहा है और वह कुरियर भरोसेमंद है कि नहीं यह भी देखना होगा।

ब्रांडेड जूते से लेकर घड़ियां तक नकली

online shopping pre-cautions

चंडीगढ़ पुलिस के साइबर सेल की गिरफ्त में आए आनलाइन ठगी मामले के आरोपियों से रिकवरी करने के लिए चंडीगढ़ पुलिस नई दिल्ली जाएगी। चंडीगढ़ पुलिस को इस मामले में आठ शिकायतें मिली हैं। जिन्होंने इस आनलाइन कंपनी के झांसे में आकर सामान मंगवाया और बाद में सामान नकली निकला।

चंडीगढ़ पुलिस ने इस मामले में एक इनवाइस तैयार कर ली है। जिसमें करोड़ों रुपये की ठगी के मामले सामने आने की उम्मीद है। फिलहाल दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया और उनको रिमांड पर ले लिया गया है।

चंडीगढ़ पुलिस के साइबर सेल ने आनलाइन शापिंग ठगी के मामले में दो व्यक्तियों डीसी साहनी और गौरव भाटिया को गिरफ्तर किया था। इन दोनों को सेक्टर-22 से गिरफ्तार किया गया। ध्यान रहे कि चंडीगढ़ में यह आनलाइन ठगी का मामला सेक्टर-38 के रहने वाले मनिंदर ग्रोवर ने 24 सितंबर को दर्ज करवाया था। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया था कि watchcartz. com के माध्यम से रोलेक्स घड़ी का आर्डर दिया था। उन्होंने ओमेगा वाच मंगवाई थी।

उनको जो घड़ी भेजी गई वह आर्डर की गई घड़ी नहीं थी। इस घड़ी के लिए उन्होंने डेबिट कार्ड से पेमेंट की थी। चंडीगढ़ पुलिस के साइबर सेल की जानकारी के अनुसार यह आनलाइन कंपनी लुधियाना से गारमेंट लाती थी और नई दिल्ली से नकली रोलेक्स घड़ियां। कंपनी के चंडीगढ़ में दो गोदाम थे, यह दोनों ही इंडस्ट्रियल एरिया में हैं, जिनसे करीब चार सौ रोलेक्स की नकली घड़ियां और ब्रांडेड जूतों को बरामद किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed