फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   online portal for rti launched at chandigarh

अब घर बैठे मांग सकेंगे RTI, पहली बार चंडीगढ़ में शुरू हुई सुविधा

Wed, 06 Dec 2017 04:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 06 Dec 2017 04:45 PM IST
विज्ञापन
online portal for rti launched at chandigarh
right to information
अब लोग प्रशासन के किसी भी डिपार्टमेंट से घर बैठे सूचना मांग सकेंगे। सबसे पहले चंडीगढ़ में यह सुविधा शुरू की गई है। पंजाब के गवर्नर व यूटी के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने मंगलवार को आरटीआई आनलाइन पोर्टल लांच किया। इस लांचिंग के साथ चंडीगढ़ देश का पहला शहर बन गया है, जहां पर सूचना आनलाइन मांगी जा सकती है।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि यूटी प्रशासन के 70 डिपार्टमेंट के अलावा नगर निगम और चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड से आनलाइन के माध्यम से सूचना मांगी जा सकती है। सूचना के एवज में भुगतान के लिए शहरवासियों को डेबिट और क्रेडिट कार्ड व एसबीआई नेट बैंकिंग का विकल्प रहेगा। शहरवासियों को आनलाइन आरटीआई अप्लाई करने के लिए https://rtionline.gov.in/ में जाना होगा।
विज्ञापन


उसके बाद यूटी आफ चंडीगढ़ को सेलेक्ट कर संबंधित डिपार्टमेंट से सूचना मांग सकेंगे। यूटी के अलावा व्यक्ति केंद्र के किसी मंत्रालय या पीएमओ से भी सूचना मांग सकते हैं। वीपी सिंह बदनौर ने कहा कि समय पर सूचना मिलने से समाज के सबसे कमजोर वर्गों को शक्ति मिलती है। प्रशासक के सलाहकार परिमल राय ने कहा कि पारदर्शिता, जवाबदेही, पूर्वानुमान,  भागीदारी और सुशासन को बढ़ावा देने के लिए आरटीआई एक अनूठा तरीका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उम्मीद है कि इस नए प्रयोग से प्रशासन नागरिक उम्मीदों को पूरा करने में सक्षम होंगे। इस मौके पर वित्त सचिव-सहसचिव सूचना प्रौद्योगिकी अजय कुमार सिन्हा, विशेष सचिव आईटी जितेंद्र यादव व आईटी के निदेशक अर्जुन शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed