{"_id":"5e2610a68ebc3e7d69635f35","slug":"online-payment-starts-in-pu-hostels-chandigarh-news-pkl363814823","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू के हॉस्टलों में ऑनलाइन भुगतान शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीयू के हॉस्टलों में ऑनलाइन भुगतान शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के हॉस्टलों में अब ऑनलाइन व्यवस्था लागू हो गई है। दो हॉस्टलों में इसे शुरू किया गया है। इसका लाभ सैकड़ों विद्यार्र्थियों को मिलेगा। विद्यार्थी कहीं से भी ऑनलाइन भुगतान कर सकेंगे। चाहे वह फीस का हो या फिर अन्य कोई भुगतान।
पीयू के हॉस्टल विद्यार्थियों को हॉस्टल में ली जा रही सुविधाओं के लिए भुगतान करने के लिए लाइन में लगना पड़ता था। इससे उन्हें परेशानी होती थी और समय भी अधिक खर्च होता था। इसी को ध्यान में रखते हुए पीयू ने हॉस्टलों में भुगतान के लिए ऑनलाइन प्रणाली शुरू की है। प्रथम चरण में गर्ल्स हॉस्टल नंबर चार व 10 में यह सुविधा शुरू हुई है। इन हॉस्टलों में सैकड़ों विद्यार्थी निवास कर रहे हैं। उन्हें इसका लाभ मिलेगा। डीएसडब्ल्यू वुमेन प्रो. नीना कप्लास ने यह जानकारी विद्यार्थियों को दी। उन्होंने कहा कि पीयू का यह बड़ा कदम है। इस कदम को अन्य हॉस्टलों तक भी ले जाएंगे।