फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   online look voting counting

यहां ऑनलाइन देखें जा सकेंगे चुनाव के परिणाम

Sat, 10 May 2014 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 10 May 2014 10:40 PM IST
विज्ञापन
online look voting counting

हरियाणा में लोकसभा चुनाव के परिणाम आनलाइन देखे जा सकेंगे। गणना में आगे चल रही पार्टियों का रंग के हिसाब से ट्रेंड पता चलता रहेगा। प्रदेश के मुख्य चुनाव अधिकारी श्रीकांत वाल्गद ने बताया कि एनआईसी से बात हो चुकी है।

विज्ञापन


कंप्यूटर या मोबाइल या लैपटाप पर 16 मई को मतगणना वाले दिन लोकसभा क्षेत्र के अलावा विधानसभा क्षेत्रवार पार्टियों और उम्मीदवारों का ट्रेंड पता चलता रहेगा। साफ्टवेयर डेवलप कर लिया गया है।
विज्ञापन


सबसे आगे रहने वाले पांच उम्मीदवारों को वोट प्रतिशत की जानकारी भी कंप्यूटर पर मिलती रहेगी। इसके अलावा प्रदेश में प्रमुख पांच दलों को मिल रहे वोट प्रतिशत की जानकारी भी साथ-साथ मिलती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राफिक्स के रूप में होगा वोट प्रतिशत

online look voting counting

वोट प्रतिशत ग्राफिक्स के रूप में होगा और आंकड़ों के अनुसार भी उपलब्ध रहेगा। उन्होंने बताया कि रंग स्थाई रहेंगे मगर जिस पार्टी का वोट बढ़ता जाएगा, वह स्वयं ही सबसे ऊपर वाले रंग के सामने पहुंच जाएगा।

इसी तरह दूसरे, तीसरे, चौथे और पांचवें नंबर पर रहने वाले दलों की स्थिति रहेगी। निर्दलीय और पांच दलों के अलावा अन्य दल के उम्मीदवारों का एक कॉलम होगा। अगर किसी एक समय अन्य को ज्यादा वोट मिली तो वह स्वयं सबसे ऊपर वाले रंग के सामने पहुंच जाएगा। उन्होंने बताया कि पांच प्रमुख उम्मीदवारों को लोकसभा क्षेत्रवार मिल रहे वोट की जानकारी तो मिलेगी ही साथ में नोटा को पड़ने वाले मतों की भी जानकारी दी जाएगी।

12 मई को फील्ड के अफसरों के साथ समीक्षा करेंगे

online look voting counting

श्रीकांत वाल्गद ने बताया कि 10 लोकसभा क्षेत्रों के सब 90 विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना अलग-अलग शुरू होगी। मतगणना स्थल 32 हैं इसलिए 32 पर्यवेक्षक भी तैनात रहेंगे। सबसे पहले सर्विस वोटरों की सुबह 8 बजे शुरू होगी।

ईवीएम से मतगणना साढ़े आठ बजे शुरू होगी। विधानसभा क्षेत्रों में राउंड पूरा होने के बाद परिणाम आनलाइन अपडेट किए जाते रहेंगे। मगर फाइनल परिणाम रिटर्निंग अफसर ही घोषित करेंगे।

कंप्यूटर पर दी जाने वाली जानकारी केवल लोगों की जानकारी के लिए मुहैया कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि 12 मई को सब रिटर्निंग अफसरों और सहायक रिटर्निंग अफसरों के साथ आयोग की वीडियो कान्फ्रेंसिंग होगी। जिसमें मतगणना से संबंधित जानकारी दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed