{"_id":"68cdc454d8124936f1027255","slug":"online-betting-kingpins-based-in-dubai-and-georgia-to-be-brought-to-india-chandigarh-news-c-16-pkl1079-823778-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन सट्टेबाजी: दुबई और जॉर्जिया में बैठे सरगना लाए जाएंगे भारत, इंटरपोल ने जारी किया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन सट्टेबाजी: दुबई और जॉर्जिया में बैठे सरगना लाए जाएंगे भारत, इंटरपोल ने जारी किया नोटिस
Sat, 20 Sep 2025 02:30 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
विशाल पाठक, अमर उजाला, चंडीगढ़
विशाल पाठक, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 02:30 AM IST
सार
जांच में चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा के 9 पुलिस अधिकारियों के नाम सामने आए हैं, जिनके इस ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क का हिस्सा होने के सबूत मिले हैं। आयकर विभाग अब इन अधिकारियों को समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाएगा।
विज्ञापन
इंटरपोल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ऑपरेशन एंड गेम के तहत चंडीगढ़ में आयकर विभाग की जांच टीम ने कड़ा कदम उठाया है। दुबई और जॉर्जिया में बैठे ऑनलाइन सट्टेबाजी के मुख्य मास्टरमाइंड को भारत लाने के लिए इंटरपोल ने नोटिस जारी किया है।
इंटरपोल ने इन अपराधियों को भारत प्रत्यर्पित करने के लिए रेड नोटिस जारी करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। आयकर विभाग की जांच टीम ने लगातार तीसरे दिन भी छापा जारी रखा। इस दौरान टीम ने उत्तर भारत के अब तक के सबसे बड़े ऑनलाइन सट्टेबाजी रैकेट से जुड़ी और भी कई परतें खोली हैं।
जांच में चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा के 9 पुलिस अधिकारियों के नाम सामने आए हैं, जिनके इस ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क का हिस्सा होने के सबूत मिले हैं। आयकर विभाग अब इन अधिकारियों को समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाएगा। इसके अलावा इस रैकेट के मास्टरमाइंड का राजनीतिक कनेक्शन भी सामने आया है।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक पंजाब और चंडीगढ़ के कुछ नेताओं और अधिकारियों ने जांच टीम पर दबाव बनाने की कोशिश की ताकि उनके जानकारों को बचाया जा सके। आयकर विभाग का अनुमान है कि इस रैकेट में टैक्स चोरी की राशि 500 करोड़ रुपये से बढ़कर अब 600 करोड़ रुपये हो चुकी है।