फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   online auctions of 75 commercial sites in panchkula

75 कामर्शियल साइट्स की नीलामी में लगाएं बोली, देखें नियम

Sun, 24 Apr 2016 07:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Sun, 24 Apr 2016 07:56 PM IST
विज्ञापन
online auctions of 75 commercial sites in panchkula
नीलामी - फोटो : demo pics

पंचकूला में अब एकबार फिर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण अपनी किस्मत आजमाने जा रहा है। इसके लिए 19 मार्केट की 75 कमर्शियल साइट्स की नीलामी का निर्णय ले लिया है बस इसके लिए तिथि का इंतजार है।

विज्ञापन


इसके तय होते ही ऑनलाइन आक्शन होंगे। हुडा की साइट खोलते ही मार्केट्स सेक्टरों से ऑक्शन होने वाली प्रॉपर्टी और उनके रिजर्व प्राइस जाएंगे। यहां सभी को अपनी डिटेल, बैंक से मिला डिपाजिट अकाउंट नंबर भरना होगा।
विज्ञापन


इसके माध्यम से आप बोली के ऑपशन पर अप्लाई कर सकेंगे। ऑक्शन के दिन आपको साइट पर बताया जाएगा। हुडा के लिए अब तक प्रापर्टी की आक्शन एक चैलेंजिंग काम रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ई आक्शन को दे दी गई अप्रूवल: हुडा दफ्तर के चक्कर लगाने की अब आवश्यकता नहीं है। घर या ऑफिस में बैठकर आप साइट्स की बोली लगा सकते हैं। हुडा के चीफ एडमिनिस्ट्रेटर ने इसकी अप्रूवल दे दी है। जिन साइट्स को नीलाम किया जाना है, उनको फाइनल कर दिया गया है। नीलाम होने वाली मार्केट्स का सर्वे कराया गया और सर्वे विंग ने रिपोर्ट के आधार पर 90 साइटों की जानकारी  समिट की। चीफ एडमिनिस्ट्रेटर ऑफिस ने इसमें से 75 साइट्स को चुना।

दो बार नहीं हो सकी नीलामी: वर्ष 2015 में हुडा ने शहर में दो बार ऑक्शन करवाने की प्लानिंग की लेकिन लोगों के मूड और प्रॉपर्टी बाजार में मंदी के कारण नीलामी नहीं हो सकी।

ये साइट्स होंगी नीलाम, रिजर्व प्राइस पर डालिए नजर

online auctions of 75 commercial sites in panchkula
नीलामी - फोटो : demo pics

यह हैं रिजर्व प्राइज
इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 में 5 सर्विस शॉप की रिजर्व प्राइस करीब 2 करोड़
सेक्टर-8 साइट नंबर-3, डीएसएस साइट बेसमेंट के साथ रिजर्व प्राइस 2.55 करोड़
सेक्टर-26 पॉकेट-बी में डीएसएस बेसमेंट के साथ रिजर्व प्राइस 4 करोड़

एससीओ और एससीएफ-
सेक्टर-21 में एससीओ विद बेसमेंट 5 करोड़ 
सेक्टर-16 में थ्री स्टोरी एससीओ विद बेसमेंट 5 करोड़ 
सेक्टर-10 में 1 एससीओ 5 करोड़ 
सेक्टर-8 में 2 एससीओ 9 करोड़ 
सेक्टर-7 में 1 एससीएफ 9 करोड़ 
सेक्टर-4 में 2 एससीएफ 7 करोड़ 

बूथ- 
सेक्टर-2 में 2 बूथ 2 करोड़ 
सेक्टर-4 में 4 बूथ 1 करोड़ 
सेक्टर-5 में 2 बूथ 1 करोड़ 
सेक्टर-7 में 3 बूथ बेसमेंट 1 करोड़ 
सेक्टर-8 में 1 बूथ 1 करोड़ 
सेक्टर-9 में 6 बूथ 1 करोड़ 
सेक्टर-10 में दो बूथ 1 करोड़ 
सेक्टर-11 में 2 बूथ डेढ़ करोड़
सेक्टर-15 में 1 बूथ 2 करोड़
सेक्टर-16 में 2 बूथ 1.07 करोड़
सेक्टर-20 में 4 बूथ 83 लाख
सेक्टर-21 में 2 बूथ 92.32 लाख
सेक्टर-26 पॉकेट-सी 4 करोड़ 
सेक्टर-27 शॉपिंग सेंटर-1 में एक बूथ 1.5 करोड़ 
सेक्टर-28 साइट- 3, में एक बूथ 92 लाख

सुरेश अग्रवाल, प्रधान, हरियाणा स्टेट प्रॉपर्टी डीलर्स एसोसिएशन ने बताया कि ऑक्शन में हुडा के रिजर्व प्राइज हमेशा ज्यादा होते हैं। मार्केट में जो रेट्स हैं वह अपेक्षाकृत कम होते हैं। हुडा को साइट की नीलामी के समय रिजर्व प्राइज का सर्वे करवाना चाहिए जिससे मार्केट  की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके। हमने हरियाणा के मुख्यमंत्री से मुलाकात करके उनको इस समस्या के संबंध में जानकारी भी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed