{"_id":"f3c06926705b1a66ad30cb6f8a5b9a50","slug":"onion-rates-20-rupees-per-kg","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरी! 20 रुपये किलो तक पहुंचा प्याज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबरी! 20 रुपये किलो तक पहुंचा प्याज
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 19 Dec 2013 09:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्याज के भाव आखिरकार जमीन पर आ ही गए। करीब पिछले दो माह से लोगों को रुला रहा था। इन दिनों मंडी में प्याज 15 से 20 रुपये प्रति किलो बिक रहा है।
विज्ञापन
मतलब एक बार फिर लोगों के घरों में प्याज का तड़क लगने लगा है।
सेक्टर-26 मंडी के व्यापारियों के मुताबिक, इन दिनों नासिक और अहमदाबाद से बढ़िया क्वालिटी का प्याज आ रहा है जोकि थोक में 13 से 15 रुपये प्रति किलो बिक रहा है।
विज्ञापन
यही प्याज रिटेल में लोगों को 20 रुपये तक मिल रहा है। वहीं, राजस्थान के कुछ हिस्सों से भी प्याज आ रहा है जोकि थोक में 10 रुपये और रिटेल में 15 रुपये प्रति किलो बिक रहा है।
विज्ञापन
व्यापारियों का कहना है कि इस प्याज में थोड़ा गीलापन है। प्याज की सप्लाई भी काफी बढ़ गई है। पहले दिन में 1-2 ट्रक ही आ रहे थे, लेकिन अब रोजाना 5-6 ट्रक प्याज आ रहे हैं।
टमाटर दिखा रहा नखरे
टमाटर के दाम पिछले महीने के मुकाबले तो काफी कम हो गए हैं, लेकिन अभी और नीचे नहीं आ रहे हैं। पिछले कई दिनों से टमाटर 30-35 रुपये प्रति किलो बिक रहा है।
आढ़तियों का कहना है कि टमाटर की सप्लाई कभी कम हो रही है तो कभी ज्यादा। मंगलवार को टमाटर थोक में 450 से 500 रुपये क्रेट बिका और बुधवार को क्रेट के दाम 600-650 रुपये पहुंच गए।
रिटेल में सब्जियों के दाम
सब्जियां----पिछले महीने--------अब
प्याज------80 से 90 रुपये------15 से 20 रुपये
आलू------30 से 40 रुपये------10 रुपये
टमाटर-----80 से 100 रुपये-----30 से 35 रुपये
गोभी------50 रुपये-------------8 से 10 रुपये
मटर-------40 रुपये-----------30 रुपये
आढ़ती दीपक ने बताया कि नासिक और अहमदाबाद से अच्छी क्वालिटी का प्याज आ रहा है। ये प्याज 13 से 15 रुपये प्रति किलो थोक में बिक रहा है।
मार्केट कमेटी के सचिव जीआर पिल्लई ने बताया कि मंडी में सभी सब्जियां सस्ती हो रही है। सप्लाई भी काफी बढ़ गई है। रोज 5 से 6 ट्रक प्याज तो आ ही रहा है। मौसम बदलने के बाद सब्जियां और भी सस्ती हो सकती हैं।