{"_id":"5f908da38ebc3e1a264441da","slug":"one-way-33-parking-areas-built-around-october-24-from-major-markets-chandigarh-news-pkl3917354110","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहार सीजन में जाम से बचने की समस्या को लेकर लागू होगा वन-वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहार सीजन में जाम से बचने की समस्या को लेकर लागू होगा वन-वे
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। त्योहारी सीजन में जाम और पार्किंग की समस्या को देखते हुए यातायात पुलिस ने कमर कस ली है। भीड़भाड़ वाले बाजारों के आसपास 24 अक्तूबर से वन-वे ट्रैफिक की व्यवस्था लागू की जाएगी ताकि जाम की स्थिति न बने। वहीं, दशहरा पर लोगों की सहूलियत के लिए शहर के अलग-अलग सेक्टरों में 33 पार्किंग क्षेत्र भी चिह्नित किए गए हैं जो मार्केट के आसपास की जगहों पर अस्थायी रूप से बनाए गए हैं। यहां पार्किंग नि:शुल्क रहेगी।
ट्रैफिक एसपी मनोज कुमार मीणा ने दशहरा पर लोगों को जाम से बचाने और पार्किंग की सुविधा के लिए यातायात पुलिस को सभी जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए। इसके तहत सेक्टर-19, सेक्टर-22, सेक्टर-46, सेक्टर-17, सेक्टर-35, सेक्टर-42 समेत अन्य भीड़भाड़ वाले बाजार के आसपास ट्रैफिक पुलिस 24 अक्तूबर से वन-वे की व्यवस्था लागू कर देगी। साथ ही सभी दुकानदार को कोविड-19 के नियमों के पालन के साथ ग्राहकों का भी ध्यान रखने को कहा गया है। ट्रैफिक पुलिसकर्मी अलग-अलग मार्केट में लाउडस्पीकर के माध्यम से भी लोगों को जागरूक करेंगे। दशहरा के दिन सेक्टर-17, सेक्टर-34, धनास के अलावा अन्य कई इलाकों में ट्रैफिक रूट बदले जाएंगे ताकि लोगों को जाम की समस्या से न जूझना पड़े।
सीसीटीवी से रखी जाएगी नजर
बता दें कि एसपी मनोज कुमार मीणा की अगुवाई में ट्रैफिक पुलिस पूरी तरह चौकस है। ट्रैफिक पुलिसकर्मी पूरी मुस्तैदी से ड्यूटी पर जुट गए हैं। सड़क पर रांग पार्किंग करने वालों के वाहन को जब्त कर लिया जाएगा। वाहन चालक को टोइंग के एक हजार और चालान के 300 रुपये मिलाकर 1300 रुपये का भुगतान अदा करना होगा। इसके अलावा भीड़ भाड़ वाली जगहों पर ट्रैफिक पुलिस के अलावा थाना पुलिस का भी विशेष ध्यान रहेगा। साथ ही पुलिस व्यस्त मार्केट और भीड़ भाड़ वाले एरिया में लगे सीसीटीवी कैमरे से भी लोगों पर नजर रखेगी।
विज्ञापन
इन जगहों पर लोग पार्क कर सकेंगे वाहन
1- सेक्टर-8/बी गवर्नमेंट मॉडल हाईस्कूल
2- सेक्टर-15/सी गुरुद्वारा साहिब के पास गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेेकेंडरी हाईस्कूल
3- सेक्टर-22/ए गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेेकेंडरी स्कूल और उसके सामने बने छोटा पार्क और सेक्टर-22/सी गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल
4- सेक्टर-18 गवर्नमेंट गर्ल्स मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल
5- सेक्टर-19/सी गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी और 19/डी गवर्नमेंट हाईस्कूल
6- सेक्टर-20/बी गवर्नमेंट गर्ल मॉडल स्कूल, सेक्टर -20डी गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल और गवर्नमेंट मॉडल हाईस्कूल
7- सेक्टर 29/बी गवर्नमेंट मॉडल हाईस्कूल, गवर्नमेंट हाईस्कूल और सेक्टर-29/ ए गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल
8- सेक्टर-30 गवर्नमेंट मॉडल हाईस्कूल, सेक्टर 30/बी गुरु नानक खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल
9- मनीमाजरा गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गवर्नमेंट मॉडल हाईस्कूल
10- सेक्टर-32/सी गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल
11- सेक्टर 34/सी गवर्नमेंट मॉडल हाईस्कूल
12- सेक्टर-44 संजय पब्लिक स्कूल के पास खुली जगह पर, गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल
13- सेक्टर 46 गवर्नमेंट कॉलेज पार्किंग, सेक्टर 46/डी गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल
14- सेक्टर 35डी जीएमएसएस स्कूल, सेक्टर 35/सी गवर्नमेंट मॉडल स्कूल
15- सेक्टर-37/सी जीएमएच स्कूल और गवर्नमेंट मॉडल स्कूल
16- सेक्टर 38/डी जीएमएच स्कूल
17- सेक्टर-40/बी गवर्नमेंट मॉडल स्कूल और सेक्टर 40ए गवर्नमेंट मॉडल हाईस्कूल
18- सेक्टर-41/डी गवर्नमेंट मॉडल स्कूल