{"_id":"5be9a3fdbdec22693c104085","slug":"one-person-killed-in-firing-in-moga-and-one-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोगाः नकाशपोश बाइक सवारों ने चला दी अंधाधुंध गोलियां, एक की हुई मौत, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगाः नकाशपोश बाइक सवारों ने चला दी अंधाधुंध गोलियां, एक की हुई मौत, एक गंभीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोगा(पंजाब)
Updated Tue, 13 Nov 2018 09:18 AM IST
विज्ञापन
demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के मोगा जिले के थाना बाघापुराना के अधीन गांव नाथेवाला में सोमवार देर शाम एक बाइक पर सवार तीन नकाबपोशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई। वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला पुलिस प्रमुख गुलनीत सिंह खुराना ने बताया कि ऐसी घटना हुई है। फिलहाल वह मीटिंग में हैं और अन्य सीनियर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे हुए हैं।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक गांव नाथेवाला की तिन्नकोनी पर आम लोग ताश वगैरा खेलते हैं। देर शाम को एक बाइक पर सवार 3 नकाबपोशों ने वहां अंधाधुंध फायरिंग कर दी। पुलिस के मुताबिक इस फायरिंग में अवतार सिंह उर्फ गोलू पुत्र बलदेव सिंह नामक के व्यक्ति को पांच गोलियां लगीं।
विज्ञापन
जगतार सिंह पुत्र हरनेक सिंह को भी गोली लगी। दोनों घायलों को गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कालेज एवं अस्पताल, फरीदकोट में ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में अवतार सिंह उर्फ गोलू की मौत हो गई। जगतार को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। थाना बाघापुराना प्रमुख इंस्पेक्टर जसवंत सिंह ने गोलू की मौत होने की पुष्टि करते कहा पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
विज्ञापन