फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   One person died in a road accident in Jind and two people were injured in Sirsa

Haryana News: जींद में रोडवेज बस ने ली अधेड़ की जान, सिरसा में भी स्कूटी को मारी टक्कर, दो घायल

Sun, 20 Aug 2023 01:57 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जींद/सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद/सिरसा (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sun, 20 Aug 2023 01:57 PM IST
सार

जानकारी के अनुसार श्री राग खेड़ा निवासी राजवीर (52) और उसका बहनोई बाइक से शहर आ रहे थे। जब वह पटियाला चौक पर पहुंचे तो उनकी बाइक को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। 

विज्ञापन
One person died in a road accident in Jind and two people were injured in Sirsa
- फोटो : फाइल फोटो।

विस्तार

जींद में पटियाला चौक पर रोडवेज बस और बाइक की टक्कर में 52 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल है। घटना की जानकारी मिलने पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर चिकित्सकों ने राजवीर को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार श्री राग खेड़ा निवासी राजवीर (52) और उसका बहनोई बाइक से शहर आ रहे थे। जब वह पटियाला चौक पर पहुंचे तो उनकी बाइक को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन


घायलों को शहर के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने राजवीर को मृत घोषित कर दिया जबकि देशराज को मामूली चोट आई है। उनका नागरिक अस्पताल में इलाज चल रहा है। शहर थाना पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है। फिलहाल पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिरसा: रोडवेज बस के नीचे आने से स्कूटी सवार दो घायल

उधर, सिरसा में भी रोडवेज बस से हादसे का मामला सामने आया है। शहर के हिसार रोड पर सुबह तेज रफ्तार रोडवेज की बस ने स्कूटी सवार एक महिला व पुरुष को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि स्कूटी रोडवेज बस के नीचे फंस गई। बस चालक  काफी दूर तक स्कूटी को घसीटते ले गया। प्रीतम पैलेस के पास बस अनियंत्रित होने के कारण डिवाइडर पर चढ़ गई।


आसपास के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी और दोनों घायलों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है। चालक व परिचालक मौके से फरार हैं। बस के सभी यात्री सुरक्षित हैं।


हिसार रोड पर पहले भी रोडवेज बस के कारण कई बार हादसे हो चुके है। कुछ समय पहले एक व्यक्ति की रोडवेज बस के नीचे आने से मौत हो गई थी। वहीं फूलकां ओवरब्रिज के पास भी करीब एक वर्ष पहले एक मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई थी। बस के नीचे मोटरसाइकिल फंसने से आग लग गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed