{"_id":"644c17ffc3b558688b06b873","slug":"one-person-died-due-to-lightning-in-firozpur-of-punjab-2023-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: कान में लगा रखा था हेडफोन, आकाशीय बिजली गिरी और चली गई जान, साथ के तीन लोग बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: कान में लगा रखा था हेडफोन, आकाशीय बिजली गिरी और चली गई जान, साथ के तीन लोग बचे
Sat, 29 Apr 2023 12:36 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 29 Apr 2023 12:36 AM IST
सार
पंजाब के फिरोजपुर जिले में आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की जान चली गई। जबकि तीन लोग झुलस गए लेकिन उनकी जान बच गई। मौत उसी व्यक्ति की हुई है जिसने हेडफोन लगा रखा था। ऐसे में यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के फिरोजपुर जिले में आकाशीय बिजली ने एक व्यक्ति की जान ले ली। युवक ने कान में हेडफोन लगा रखा था। उसके साथ काम करने वाले तीन लोग झुलस गए लेकिन उनकी जान बच गई। मामला फिरोजपुर जिले के गांव तलवंडी जल्लेखां का है। शुक्रवार शाम को आकाशीय बिजली गिरने से व्यक्ति की जान गई है। वहीं झुलसे तीनों लोगों को अस्पताल में दाखिल करवाया है। सभी लोग खेत में मशीन से तुड़ी (भूसा) तैयार कर रहे थे।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि मौसम खराब था। रिमझिम बारिश हो रही थी। इसी बीच आसमान में बिजली कड़की रही थी। सभी लोग खेत में गेहूं के बचे अवशेष को मशीन में डालकर तूड़ी तैयार कर रहे थे। अचानक उनके ऊपर बिजली गिर गई। सभी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इनमें से रवि निवासी रटोल ने अपने कान में हेडफोन लगा रखा था। उसकी मौत हो गई। बाकी तीन लोग गुरदीप सिंह, सुखमंदर सिंह व किक्कर सिंह निवासी तलवंडी जल्लेखां झुलस गए। तीनों को जीरा के सिविल अस्पताल में दाखिल किया है। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले फिरोजपुर की सूरज नगरी में बिजली गिरने से लगभग 25 घरों के इलेक्ट्रॉनिक्स यंत्र जल गए थे। ज्यादातर लोगों की एलईडी जली थी।
विज्ञापन