फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   One person died and one was seriously injured in a bloody clash over parking a motorcycle in the street.

Chandigarh News: गली में मोटरसाइकिल रखने पर खूनी झड़प, एक की मौत, एक गंभीर

Mon, 29 Sep 2025 09:37 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Updated Mon, 29 Sep 2025 09:37 PM IST
विज्ञापन
One person died and one was seriously injured in a bloody clash over parking a motorcycle in the street.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोगा। गांव फतेहगढ़ कोरोटाना में मोटरसाइकिल गली में खड़ी करने पर दो पक्षों के बीच हुई बहसबाजी खूनी झड़प में बदल गई। जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल रखने को लेकर हुए विवाद में करीब 10–12 हमलावर हथियारों के साथ एक परिवार पर टूट पड़े।
आरोपियों ने पहले पीड़ित परिवार के घर का गेट तोड़ने की कोशिश की और जब परिवार के लोग समझाने पहुंचे तो उन पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में दो भाई गंभीर जख्मी हो गए। गंभीर रूप से जख्मी बलजीत सिंह (उम्र 35 वर्ष) को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। दूसरे गंभीर घायल संदीप सिंह का उपचार जारी है।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर लिया गया है। हमलावरों की तलाश तेज कर दी गई है। घायल संदीप सिंह ने बताया कि गली में मोटरसाइकिल खड़ी करने को लेकर उनके पड़ोसी अकसर गाली-गलौज करते थे। 25 सितंबर को गली में मोटरसाइकिल खड़ी थी और पड़ोसी की रेहड़ी मोटरसाइकिल से लग गई, जिस पर उन्होंने गाली देना शुरू कर दिया। इसके बाद बहसबाजी बढ़ी तो उनके पड़ोसी अपने 10-12 साथियों के साथ घर पर हमला करने आ गए पहले गेट को तोड़ने की कोशिश की जब बड़े भाई ने उन्हें समझाने की कोशिश की तो उन्होंने लोहे की रॉड से उसके सिर पर वार किया। उसके सिर पर भी तलवार से हमला किया गया। भाई के सिर पर इतनी जोर से चोट की गई कि वह उठ नहीं पाए। उनके पिता और पत्नी जब बचाने आए तो उन पर भी हमला कर दिया गया। संदीप का कहना है कि आरोपियों का इरादा उन्हें दोनों भाइयों को जान से मारने का था। मामूली विवाद के चलते उनके भाई की जान चली गई, जबकि उनके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। संदीप ने न्याय की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धर्मकोट थाना प्रभारी (एसएचओ) गुरमेल सिंह ने बताया कि 25 सितंबर को गांव फतेहगढ़ कोरोटाना में गली में मोटरसाइकिल खड़ी करने को लेकर झगड़ा हुआ था। इसमें संदीप सिंह और दलजीत सिंह पर तलवार और लोहे की रॉड से हमला किया गया, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान दलजीत की मौत हो गई। संदीप सिंह के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

फोटो.. मृतक बलजीत सिंह फाइल फोटो, बलजीत सिंह की परिवार की फोटो, लड़ाई की फोटो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed