फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   One person died and four injured in road accident at Abohar

मातम में बदल गईं शादी की खुशियां, हादसे में दूल्हे के पिता की मौत, दूल्हा-दुल्हन समेत चार घायल

Sun, 02 Feb 2020 09:46 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 02 Feb 2020 09:46 PM IST
विज्ञापन
One person died and four injured in road accident at Abohar
हादसे में क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

बठिंडा से अपने बेटे की शादी करके राजस्थान के पद्मपुर जा रहे युवा व्यापारी भारत भूषण सोनी की कार रविवार सुबह सात बजे गांव गुमजाल के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। इससे डोली वाली कार में सवार दूल्हे के पिता भारत भूषण सोनी की मौत हो गई। दूल्हा-दुल्हन समेत दो अन्य रिश्तेदार बुरी तरह घायल हो गए।

विज्ञापन


हादसे से पूरे परिवार की शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। घायलों को श्रीगंगानगर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। कार दूल्हे के जीजा अनिल कुमार चला रहे थे। जानकारी के अनुसार पद्मपुर निवासी भारत भूषण सोनी के बेटे विक्रम का विवाह शनिवार रात बठिंडा के पैलेस में निहारिका के संग संपन्न हुआ। सुबह होते ही भारत भूषण सोनी डोली वाली कार में पद्मपुर आ रहे थे। 
विज्ञापन


कार में करीब 50 वर्षीय भारत सोनी के अलावा दूल्हा विक्रम, दुल्हन निहारिका, दूल्हे की बहन चेतना व जीजा अनिल सोनी सवार थे। रविवार सुबह करीब 7 बजे जब यह डोली वाली कार अबोहर-श्रीगंगानगर रोड स्थित गांव गुमजाल के पास पहुंची तो अचानक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। इससे कार के परखच्चे उड़ गए और भारत सोनी की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूल्हे समेत तीनों लोग बुरी तरह से घायल हो गए। बताया जाता है कि भारत सोनी के दूसरे बेटे हर्ष सोनी का भी सोमवार को विवाह होना है। इस हादसे के कारण शादी की खुशियां मातम में बदल गई। थाना खुईयां सरवर के एएसआई बलवीर सिंह मामले की कार्रवाई कर रहे हैं। चारों घायल श्रीगंगानगर के मेदांता अस्पताल में दाखिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed