{"_id":"64cf66f73dce08f50d06715d","slug":"one-person-died-and-another-serious-after-inhaling-poisonous-gas-in-a-well-in-hisar-2023-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार में हादसा: 10 साल से बंद कुई की सफाई करने उतरे तीन युवक, एक की मौत, दूसरा गंभीर, तीसरे की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार में हादसा: 10 साल से बंद कुई की सफाई करने उतरे तीन युवक, एक की मौत, दूसरा गंभीर, तीसरे की तलाश
Sun, 06 Aug 2023 03:01 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 06 Aug 2023 03:01 PM IST
सार
दोनों को गंभीर हालत में नागरिक अस्पताल लाया गया। मगर उपचार के दौरान सुनील की मौत हो गई। वहीं अनिल का नागरिक अस्पताल में इलाज चल रहा है। जयबीर की कुई में तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के हिसार जिले के गांव सिसाय में भोला पाना शिव मंदिर में 10 वर्षो से बंद पड़ी कुई की सफाई करने तीन युवक उतरे। इस दौरान एक युवक की मौत हो गई। वहीं एक की हालत गंभीर है। तीसरा युवक लापता है। जानकारी के अनुसार सुबह 10 बजे के करीब जयबीर कुई की सफाई करने उतरा। इसके बाद जहरीली गैस की चपेट में वह आ गया और तड़पने लगा। उसको बचाने सुनील फोटाग्राफर उतरा।
विज्ञापन
सुनील भी गैस की चपेट में आ गया और बेहोश हो गया। इसके बाद सुनील का छोटा भाई अनिल नीचे उतरा। उसकी भी हालत बिगड़ गई। इसके बाद ग्रामीणों ने मामले की सूचना तुरंत दमकल विभाग और पुलिस को दी। दमकल कर्मियों और ग्रामीणों की सहायता से सुनील और अनिल को बाहर निकाल लिया गया।
विज्ञापन
दोनों को गंभीर हालत में नागरिक अस्पताल लाया गया। मगर उपचार के दौरान सुनील की मौत हो गई। वहीं अनिल का नागरिक अस्पताल में इलाज चल रहा है। जयबीर की कुई में तलाश की जा रही है।
विज्ञापन