फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   One more time will be given for construction on industrial plots - Mann

Chandigarh News: औद्योगिक प्लॉटों पर निर्माण के लिए एक साल का और समय मिलेगा- मान

Sat, 16 Sep 2023 01:36 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Sep 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
One more time will be given for construction on industrial plots - Mann
मोहाली में सकार उद्योगपति मिलनी में पहुंचे सीएम ने किया एलान
विज्ञापन

अब नई औद्योगिक इकाइयों के लिए डीम्ड अप्रूवल जारी की जाएगी
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब के जो उद्योगपति अपने औद्योगिक प्लॉटों पर तय तीन साल के समय में निर्माण नहीं कर पाए है, उन्हें प्लॉटों पर निर्माण के लिए एक साल का समय और मिलेगा। वहीं, अब नई औद्योगिक इकाइयों के लिए डीम्ड अप्रूवल जारी की जाएगी। यह एलान शुक्रवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मोहाली में किया। इस दौरान वह सभी विभागों के अधिकारियों के साथ सरकार उद्योगपति मिलनी में पहुंचे थे। साथ ही पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंदर केजरीवाल समेत कई विधायक व सांसद मौजूद रहे।
उद्योगपतियों ने मीटिंग में बताया था कि कई उद्योगपति कोरोना काल की वजह से अपने औद्योगिक प्लाटों पर निर्माण नहीं कर पाए थे। ऐसे में अब विभाग द्वारा जुर्माना लगा गया है। सीएम ने कहा कि राज्य सरकार उद्योगपतियों की भलाई के लिए पूरी तरह से वचनबद्ध है। मौजूदा सूबा सरकार ने गत सरकारों के प्रचलित फीताशाही सिस्टम को उद्योगपतियों के लिए रेट कारपेट में बदल दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा उद्योगपतियों की सुविधा के लिए पहले ही एक समर्पित सिंगल विंडो प्रणाली शुरू की गई। वहीं, अब नई औद्योगिक इकाइयों के लिए डीम्ड अप्रूवल जारी करेगी। सरकार की कोशिश राज्य के युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर मुहैया करवाना है। उन्होंने विदेश से अपने देश वापस आकर कामयाब हुए युवाओं की सफलता की कहानियां सुनवाई।
विज्ञापन


18 माह में 50871 करोड़ का हुआ निवेश
सीएम ने बताया कि उनकी सरकार के 18 महीने के कार्यकाल में अब तक 50871 करोड़ का निवेश हुआ है। जिससे राज्य के लोगों को 2.86 लाख नौकरियों के अवसर पैदा होंगे। सूबे में आने वाले दिनों में आर्थिक बढ़ावा देने के लिए और निवेश किया जाएगा। उन्होंने कानून व्यवस्था पर चुटकी लेते हुए कहा कि राज्य भर में पंजाब सबसे शांत राज्य है। कानून व्यवस्था काफी बढि़या है, इस वजह से बाहरी राज्यों से उद्योग आ रहे है। उन्होंने कहा कि अगर मणिपुर जैसे हालात होते तो क्या कोई निवेश करता है। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय उन्होंने जो गारंटियां थी, उसे पूरा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed