फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   One more tested positive for Covid-19 in Chandigarh, Three patients cured in Mohali

चंडीगढ़ में 80 वर्षीय वृद्धा पॉजिटिव, आठ लोग अस्पताल से डिस्चार्ज, मोहाली में भी तीन हुए ठीक

Thu, 04 Jun 2020 10:13 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 04 Jun 2020 10:13 PM IST
विज्ञापन
One more tested positive for Covid-19 in Chandigarh, Three patients cured in Mohali
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

चंडीगढ़ में गुरुवार को कोरोना का एक नया मामला सामने आया। बापूधाम निवासी 80 वर्षीय वृद्धा में कोरोना की पुष्टि हुई। वृद्धा को कोरोना की आशंका के चलते जीएमसीएच-16 में भर्ती किया गया था। एक और मरीज के मिलने के बाद शहर में कोरोना के मरीजों की संख्या 302 हो गई है। वहीं, अभी 21 संदिग्धों की रिपोर्ट आना बाकी है। वृद्धा के संपर्क में आए उसके परिवार के 6 सदस्यों के सैंपल ले लिए गए हैं। जानकारी के अनुसार, वृद्धा पॉजिटिव मरीज के कम्युनिटी कॉन्टैक्ट में आने से संक्रमित हुई है।  

विज्ञापन


उधर, जीएमसीएच-32 में भर्ती आठ कोरोना के मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर सूद धर्मशाला में क्वारंटीन कर दिया गया है, जो राहत भरी खबर है। डिस्चार्ज होने वालों में बापूधाम की सात महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। शहर में अब तक कोरोना के 5059 संदिग्ध मरीज मिल चुके हैं। उनमें से 4735 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि कोरोना के पांच मरीजों की मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन


 

यह भी पढ़ें- एक ही चुन्नी से बंधे चार शव मिलने से सनसनी, खुदकुशी की आशंका, एक के हाथ में लिखा- एसएचडी

विज्ञापन
विज्ञापन


मोहाली में तीन लोग कोरोना को मात देकर पहुंचे घर 
मोहाली को गुरुवार कोरोना से कुछ रात मिली। नया मरीज तो सामने नहीं आया लेकिन तीन मरीज ठीक होकर घर लौट गए हैं। इसकी पुष्टि मोहाली के डीसी गिरीश दियालन ने की है। उन्होंने बताया कि इन तीनों मरीजों के ठीक होने के बाद अब जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या चौदह रह गई हैं।

गुरुवार को जिन तीन लोगों की अस्पताल से छुट्टी हुई है, वह तीनों ज्ञान सागर अस्पताल (बनूड़) में भर्ती थे। इनमें से दो पुरुष व एक महिला शामिल है। इनमें से दो मोहाली व एक जीरकपुर से संबंधित है। उक्त लोगों को सलाह दी गई है कि वह लोगों के संपर्क में आने से बचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed